देश-विदेश
पीलीभीत: मतदाता सूची में हेरफेर, चुनाव आयोग ने दो ERO को किया निलंबित, बहाली पर रोक
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में 13,000 से अधिक मतदाताओं के विवरण में हेरफेर और फर्जी प्रविष्टियों के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है.
बांग्लादेश: न्यूनतम वेतन 30 हजार टाका करने की मांग पर गारमेंट श्रमिकों का हाईवे जाम और हिंसा
30,000 टाका न्यूनतम मासिक वेतन की मांग को लेकर गारमेंट श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन जारी है. हाईवे जाम, गाड़ियों में आगजनी और फैक्ट्रियों में छुट्टी के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है.
अमेरिका: बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत
साउथ फ्लोरिडा के एक रिहाइशी इलाके में रविवार को लियरजेट 60 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 लोगों की मौत हो गई. टेक्सास से बहामास जा रहा यह विमान व्यस्त सड़क के पास क्रैश होकर आग की लपटों में घिर गया. एनटीएसबी की जांच में मदद के लिए एफएए की टीम मौके पर भेजी गई है.
इज़राइल में चुनावी नतीजों के बाद त्रिशंकु स्थिति: सरकार गठन पर संशय बरकरार
इज़राइल में आम चुनावों के नतीजों के बाद राजनीतिक अनिश्चितता गहरा गई है. बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन और विपक्षी दल दोनों ही बहुमत के आंकड़े 61 से दूर हैं. राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग अब नए प्रधानमंत्री उम्मीदवार के नामांकन और सरकार बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे.
कूटनीति और रक्षा के लिए तैयार है ईरान, US के फैसले पर निर्भर करेगा अगला कदम- ईरान
ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह कूटनीति के साथ-साथ रक्षात्मक तैयारियों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह तत्पर है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची के अनुसार, अगला कदम अमेरिका के विवेक और उसके द्वारा चुने गए मार्ग पर निर्भर करता है.
पेरिस में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मी पर पेट्रोल बम से हमला
पेरिस में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मी पर फेंका गया पेट्रोल बम, आग में झुलसे अधिकारी का वीडियो वायरल होने के बाद गृह मंत्रालय और अभियोजकों ने सख्त जांच के आदेश दिए.
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर गोलाबारी, 6 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
हैलोवीन वीकेंड पर अमेरिका के डलास, बर्मिंघम और अन्य शहरों के नाइटलाइफ़ इलाकों में हुई गोलाबारी की घटनाओं में 6 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी INDIA गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ किया प्रदर्शन; राहुल, ममता, खड़गे और अखिलेश ने सरकार पर बोला तीखा हमला.
रक्षक बने भक्षक: झारखंड के सरायकेला के थाने में रात को महिला से दुष्कर्म
झारखंड के सरायकेला में न्याय की उम्मीद में थाने पहुंची महिला के साथ गम्हरिया पुलिस स्टेशन के भीतर दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस मामले पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया है.
उज्जैन: होटल में जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 कर्मचारियों की मौत, सफाई के दौरान हादसा
उज्जैन के देवास रोड पर स्थित एक होटल में खाद्य अपशिष्ट टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई.
त्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹10 तक महंगा
त्योहारी सीजन से ठीक पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹10 तक बढ़ा दिए गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर की दरें स्थिर बनी हुई हैं. इसके अलावा जेट ईंधन (ATF) में ₹1.37 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. जानिए आपके शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट क्या है.
इजरायल: तेल अवीव में उठी मांग, नेतन्याहू को हटाने को अरब पार्टियों से मिलाएं हाथ
इजरायल में चुनाव के बाद बने गतिरोध के बीच तेल अवीव में बड़ा प्रदर्शन हुआ है, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्य विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट से अरब पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की अपील की है.