छत्तीसगढ़ विशेष
स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ की तीन नगरीय निकायों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया.
छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा
छत्तीसगढ़ में 5 से 9 नवंबर के बीच शराब की बिक्री में 7.8 प्रतिशत का उछाल आया है, जिससे राज्य सरकार को 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है.
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज
शिया-सुन्नी शादी के बाद फतवे जारी होने और सामाजिक बहिष्कार के आरोपों पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं है. पर्याप्त सबूत न मिलने पर अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया.
दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम
तीसरी निविदा में सौरभ करियर प्राइवेट लिमिटेड ने 68 लाख 5 हजार रुपये का प्रस्ताव दिया. मां शारदा विद्या एजुकेशनल सोसायटी ने 69 लाख रुपये और प्रीमियर एकेडमी ने 90 लाख रुपये की दर पेश की. इसके बावजूद प्रीमियर एकेडमी को काम दे दिया गया.
महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी नेटवर्क के प्रमुख प्रमोटर और मुख्य आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. सीबीआई की विशेष टीम उसे मस्कट से लेकर भारत पहुंची है.
कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन
कोरबा के साजापानी जंगल में गश्त के दौरान वनकर्मियों को नवजात हाथी दिखा. मां और बच्चे की सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी के साथ आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है.
समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान ने आत्मसमर्पण कर चुके बड़े नक्सली नेताओं के भविष्य पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त
महासमुंद जिला ओडिशा के गांजा उत्पादक क्षेत्रों को महाराष्ट्र, यूपी और एमपी जैसे राज्यों से जोड़ने वाले प्रमुख अंतरराज्यीय तस्करी कॉरिडोर के रूप में उभरा है. पुलिस ने इस साल 50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 10,000 किलो गांजा जब्त कर 501 तस्करों को गिरफ्तार किया है.
सुकमा-बीजापुर: नक्सलवाद पर लगाम से मलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली गति
छत्तीसगढ़ में कुष्ठ रोग: सर्वे में सामने आए 1,800 बिना इलाज के मरीज
आरंभिक हिंदी को छत्तीसगढ़ का अवदान
विश्वविद्यालय में पढ़ाएंगे माओवादी नेता वेणुगोपाल
अब विश्वविद्यालय में माओवादी नेता वेणुगोपाल