शुक्र, 30 अक्टू. 2026

CGKhabar

रणजी ट्रॉफी: अनुज तिवारी और अमंदीप खरे का दम, छत्तीसगढ़ ने आंध्र को 5 विकेट से हराया

मुलापाडू में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने 179 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान अनुज तिवारी के 60 रन और देव आदित्य सिंह की तेजतर्रार पारी ने टीम की जीत आसान बना दी.

C

CG Khabar

30 अक्टू. 2026, 07:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 107

अनुज तिवारी- रणजी ट्राफी
अनुज तिवारी- रणजी ट्राफी

रायपुर । संवाददाता: मुलापाडू के देवीनेनी वेंकट रमन प्रणीत ग्राउंड पर खेले गए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने आंध्र को पांच विकेट से हरा दिया. जीत के लिए मिले 179 रनों के लक्ष्य को छत्तीसगढ़ ने 35.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

179 रनों का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की शुरुआत धीमी रही और ओपनर आयुष पांडे 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान अनुज तिवारी ने पारी को संभाला और 73 गेंदों में 60 रन (7 चौके, 1 छक्का) की जुझारू पारी खेली. अमंदीप खरे ने 30 रन और अजय मंडल ने 28 रनों का योगदान दिया. अंत में देव आदित्य सिंह ने महज 25 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. आंध्र के लिए सौरभ कुमार ने 55 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र की टीम पहली पारी में 231 रनों पर सिमट गई थी. आंध्र के लिए सीराम राहुल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. छत्तीसगढ़ के स्पिनरों - जयंत यादव (4/75), अजय मंडल (3/56) और धर्मेंद्रसिंह जडेजा (2/66) ने मिलकर नौ विकेट चटकाए.

जवाब में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 237 रन बनाकर 6 रन की मामूली बढ़त हासिल की. इसमें अमंदीप खरे की 89 रनों की नाबाद पारी और अनुज तिवारी के 34 रनों का अहम योगदान रहा. आंध्र के लिए त्रिपुरना विजय ने चार और सौरभ कुमार ने तीन विकेट लिए.

दूसरी पारी में आंध्र ने तेजी से रन बनाते हुए 32 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. कप्तान रिकी भुई ने नाबाद 72 और करन शिंदे ने नाबाद 53 रन बनाए, जिससे छत्तीसगढ़ को 179 रनों का लक्ष्य मिला. इस लक्ष्य को छत्तीसगढ़ ने तिवारी, खरे, मंडल और देव आदित्य सिंह की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: 25 हजार रुपये रिश्वत लेने वाला पटवारी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वायरल पुराना वीडियो

38 मिनट पहले

Z+ Security- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा: 40 नेताओं का सुरक्षा घेरा समाप्त, 50 से अधिक की श्रेणी घटी

47 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

चक्रवात अर्नब: छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाओं से धान की फसलें तबाह, अमित शाह ने दिया मदद का भरोसा

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांकेर में छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी, प्रोफेसर गिरफ्तार

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की युवती को विदेश में नौकरी का झांसा देकर म्यांमार में बंधक बनाया गया, गिरोह की सदस्य गिरफ्तार

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 2 % की वृद्धि, 1 नवंबर से मिलेगी 60 % की दर

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP