मंगल, 27 अक्टू. 2026

CGKhabar

अभिषेक शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक, 35 गेंदों में शतक और 11 छक्के!

35 गेंदों में शतक और 11 छक्के! अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में आतिशी पारी खेलकर क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की.

C

CG Khabar

27 अक्टू. 2026, 06:51 PM 2 मिनट में पढ़ें 395

टी-20 मैच-अभिषेक शर्मा ने  9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े
टी-20 मैच-अभिषेक शर्मा ने 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्ले से तहलका जारी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक ने महज 38 गेंदों पर 113 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर न केवल भारत को शानदार जीत दिलाई, बल्कि वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. इस धुआंधार शतक के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 198 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. कीवी टीम के लिए डैरिल मिचेल ने नाबाद 89 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (45 रन) ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. 

दोनों ने मिलकर पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 118 रन पहुंचा दिया. अभिषेक ने अपनी 113 रनों की पारी में 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े. उन्होंने अपना शतक महज 35 गेंदों में पूरा किया. भारत ने 199 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवरों में 40 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया.

अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाने का कारनामा तीसरी बार किया. इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल (2 बार) को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. इस मामले में ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह (5 बार) शीर्ष पर हैं. अभिषेक की इस आतिशी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमा लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UN में भारतीय राजदूत हरीश पार्वथानेनी
देश-विदेश

UNSC में बिना वीटो स्थाई सदस्यता 'सेकंड क्लास' दर्जे जैसी- भारत

7 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
देश-विदेश

बेकसूर को 6 साल जेल में रखने पर यूपी सरकार को ₹6 लाख मुआवजे का आदेश

8 घंटे पहले

Microsoft
देश-विदेश

माइक्रोसॉफ्ट: AI पर दांव के बीच 60,000 कर्मचारियों को दिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का ऑफर

9 घंटे पहले

पुलिस एनकाउंटर- File Photo
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

9 घंटे पहले

अर्नब तूफान- AI Generated Photo
देश-विदेश

चक्रवात 'अर्नब': आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट, NDRF की टीमें तैनात, स्कूल बंद

13 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

गुवाहाटी: होटल में लीज विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, अंधाधुंध गोलीबारी में 5 की मौत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP