मंगल, 27 अक्टू. 2026

CGKhabar

गुवाहाटी: होटल में लीज विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, अंधाधुंध गोलीबारी में 5 की मौत

गुवाहाटी के एक व्यस्त होटल में संपत्ति विवाद को लेकर हुए भीषण हत्याकांड से सनसनी फैल गई है. जीएस रोड स्थित होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में होटल मालिकों के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लीजधारक घानाकांत गोगोई को .32 बोर की पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

C

CG Khabar

27 अक्टू. 2026, 06:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 45

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

गुवाहाटी । डेस्क: असम की राजधानी गुवाहाटी के व्यस्तम जीएस रोड स्थित 'होटल बिलास इन' में सोमवार शाम 8 बजे को हुए एक भीषण हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. संपत्ति और लीज विवाद को लेकर हुई इस अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में से चार लोग होटल मालिक के ही परिवार के सदस्य थे.

घटना की सूचना मिलते ही गुवाहाटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के एक घंटे के भीतर ही आरोपी घानाकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई उसकी लाइसेंसी .32 बोर की पिस्तौल भी बरामद कर ली है. 

प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपी घानाकांत गोगोई ने पिछले साल ही पीड़ितों से यह होटल लीज पर लिया था और पिछले कुछ समय से उनके बीच लीज समझौते को लेकर विवाद चल रहा था.

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंता ने बताया कि कुल छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से पांच की जान चली गई. मृतकों में चार होटल मालिक के परिवार से हैं, जबकि पांचवां मृतक और घायल व्यक्ति उनके गांव के रहने वाले हैं. 

घायल सत्येन पाठक (42) को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके कंधे पर गोली लगी है और उनका इलाज जारी है. फिलहाल फॉरेंसिक टीमें मौके से साक्ष्य जुटा रही हैं और पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अर्नब तूफान- AI Generated Photo
देश-विदेश

चक्रवात 'अर्नब': आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट, NDRF की टीमें तैनात, स्कूल बंद

2 घंटे पहले

लॉरेंस बिश्नोई- कुख्यात गैंगस्टर
देश-विदेश

साबरमती जेल के ‘200 खोली’ ब्लॉक में शिफ्ट हुआ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, 24 घंटे की निगरानी

2 घंटे पहले

नेतन्याहू
देश-विदेश

ऐतिहासिक मोड़ पर इजराइल: आम चुनाव में नेतन्याहू की साख दांव पर

6 घंटे पहले

जोहरान ममदानी- न्यूयॉर्क के मेयर
देश-विदेश

"एकजुट जनता कभी पराजित नहीं हो सकती": न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

प्रेस की आजादी पर ट्रंप से सीधी टक्कर: मीडिया संस्थानों के बाद अब अमेरिकी जनता पहुंची अदालत

8 घंटे पहले

लूला डा सिल्वा
देश-विदेश

ब्राजील में लूला डा सिल्वा की जीत से अमेरिका के वर्चस्व और दुर्लभ खनिजों की होड़ को लगा झटका

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP