मंगल, 27 अक्टू. 2026

CGKhabar

जशपुर: जमीन के टुकड़े के लिए फूफा बना कातिल, कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की हत्या

जशपुर के जामबहार गांव में जमीन के बंटवारे के विवाद में फूफा ने भतीजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है.

C

CG Khabar

27 अक्टू. 2026, 08:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 41

कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या
कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या

जशपुर । संवाददाता: जशपुर जिले के तपकरा थाना अंतर्गत जामबहार गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर बरसों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद शनिवार रात एक दर्दनाक वारदात में बदल गया. करीब दो दशकों से गांव में घर जमाई बनकर रह रहे 60 वर्षीय मनबोध मांझी ने संपत्ति के हिस्से को लेकर हुई बहस के बाद अपने ही भतीजे संतोष प्रधान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. 

घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली है.

घटना की रात संतोष प्रधान जब अपने फूफा मनबोध के घर पहुंचा, तो दोनों के बीच जमीन के हिस्से को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके मनबोध ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और संतोष के सिर तथा गर्दन पर दनादन कई वार कर दिए. 

अत्यधिक खून बह जाने के कारण संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. चीख-पुकार सुनकर जब मृतक की पत्नी सुमित्रा प्रधान आंगन में पहुंची, तो उसने पति को लहूलुहान अवस्था में पाया और पास ही आरोपी हथियार के साथ बैठा था.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तपकरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और आरोपी को हिरासत में ले लिया. 

कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी मनबोध ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह पिछले 20 सालों से ससुराल में रह रहा है और जमीन में अपना अधिकार चाहता था, जिसे देने से भतीजा लगातार इंकार कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव
छत्तीसगढ़

पेंड्रा: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, कोरबा के युवक की इलाज के दौरान मौत

एक घंटा पहले

भारतीय जनता युवा मोर्चा
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी पर टिप्पणी: भिलाई में भाजयुमो द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतल दहन

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कंज्यूमर कमीशन: हाउसिंग बोर्ड को 21.8 लाख रुपये ब्याज समेत लौटाने के आदेश

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया

2 घंटे पहले

विनीत दुबे की बहन आशि दुबे- मोबाईल में विनीत दुबे
छत्तीसगढ़

रूस में बंधक बनाया गया छत्तीसगढ़ का युवक, जबरन यूक्रेन युद्ध में धकेलने की साजिश

2 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्मांतरण कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP