मंगल, 27 अक्टू. 2026

CGKhabar

पीएम मोदी पर टिप्पणी: भिलाई में भाजयुमो द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतल दहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी पर भिलाई में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फूंका पुतला और माफी की मांग की.

C

CG Khabar

27 अक्टू. 2026, 08:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 31

भारतीय जनता युवा मोर्चा
भारतीय जनता युवा मोर्चा

भिलाई । संवाददाता: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने भिलाई-3 स्थित सिरसा गेट चौक पर इकट्ठा होकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया. यह विरोध प्रदर्शन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के जवाब में आयोजित किया गया था. 

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी इस बयान को लेकर विरोध जता रही है, जिसकी एक झलक सिरसा गेट चौक पर देखने को मिली.

प्रदर्शन के दौरान भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की एक गरिमा होती है, जिसका ध्यान रखना राजनीति में सभी के लिए आवश्यक है. लोकतंत्र में नेताओं को एक-दूसरे के प्रति मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए. इस प्रकार के आपत्तिजनक बयानों से राजनीतिक माहौल में कड़वाहट पैदा होती है. 140 करोड़ देशवासियों के गौरव प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयानों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

हालांकि, इस विवादित बयान के संदर्भ को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से अलग सफाई भी दी जा रही है.

वहीं, भाजयुमो के भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने आरोप लगाया कि अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को देखकर कांग्रेस के शीर्ष नेता हताशा में इस तरह के बयान दे रहे हैं. 

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक बयानबाजी बंद नहीं की, तो युवा मोर्चा आने वाले दिनों में राज्यभर में और भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा. प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंद्र मोदी जी के सम्मान में, युवा मोर्चा मैदान में’ के नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव
छत्तीसगढ़

पेंड्रा: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, कोरबा के युवक की इलाज के दौरान मौत

33 मिनट पहले

कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के टुकड़े के लिए फूफा बना कातिल, कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की हत्या

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कंज्यूमर कमीशन: हाउसिंग बोर्ड को 21.8 लाख रुपये ब्याज समेत लौटाने के आदेश

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया

एक घंटा पहले

विनीत दुबे की बहन आशि दुबे- मोबाईल में विनीत दुबे
छत्तीसगढ़

रूस में बंधक बनाया गया छत्तीसगढ़ का युवक, जबरन यूक्रेन युद्ध में धकेलने की साजिश

2 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्मांतरण कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP