मंगल, 27 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में ED का छापा: रायपुर और दुर्ग में दो कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

भारतमाला परियोजना में जमीन मुआवजा धांधली और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को रायपुर और दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी गुलशन बघेल समेत दो व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की.

C

CG Khabar

27 अक्टू. 2026, 07:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 28

ED
ED

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार तड़के मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत रायपुर और दुर्ग जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख व्यवसायियों के ठिकानों पर दबिश दी. केंद्रीय एजेंसी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. जिन दो कारोबारियों के यहाँ रेड पड़ी है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक करीबी सहयोगी भी शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार, ED की अलग-अलग टीमों ने रायपुर के पंडरी स्थित रवि नगर में बिजनेसमैन नितिन डागा के निवास 'सुशील विला' और दुर्ग के गंजपारा इलाके में स्थित 'ऋषभ ग्रीन सिटी' अपार्टमेंट में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी गुलशन बघेल के घर पर सुबह लगभग 4 बजे एक साथ छापेमारी शुरू की. 

गुलशन बघेल 'बघेल कॉरपोरेट प्राइवेट लिमिटेड' के संस्थापक हैं और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेहद करीबी माना जाता है.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई जमीनों के मुआवजे के वितरण में हुई कथित अनियमितताओं और कुछ अन्य चर्चित घोटालों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा है. 

फिलहाल ED की टीमें दोनों स्थानों पर वित्तीय दस्तावेजों, जमीन की रजिस्ट्री के कागजातों और कॉरपोरेट लेन-देन का बारीकी से विश्लेषण कर रही हैं. हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर जांच एजेंसी की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जशपुर पुलिस फेसबुक पर नहीं, जरुरी मुद्दों पर ध्यान दे- सुप्रीम कोर्ट
छत्तीसगढ़

जशपुर पुलिस फेसबुक पर नहीं, जरुरी मुद्दों पर ध्यान दे- सुप्रीम कोर्ट

54 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की पीटकर हत्या

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

15 नवम्बर से 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट की मुहर लगी

एक घंटा पहले

मरवाही में हाथी के हमलें में घायल ग्रामीण
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही में हाथी के करीब जाना ग्रामीण को पड़ा भारी, हमले में गंभीर रूप से घायल

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ रेरा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायपुर की वात्सल्य गौरव-1 परियोजना पर रेरा का एक्शन, जुर्माना लगाया

6 घंटे पहले

FIR
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के श्री महावीर अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, FIR दर्ज करने के निर्देश

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP