मंगल, 27 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के श्री महावीर अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, FIR दर्ज करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के श्री महावीर अस्पताल के ICU में फर्जी डिग्री के सहारे दो साल से प्रैक्टिस कर रहे व्यक्ति का भंडाफोड़ हुआ है. जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए FIR दर्ज कराने का निर्देश दिया है.

C

CG Khabar

27 अक्टू. 2026, 02:28 PM 1 मिनट में पढ़ें 30

FIR
FIR

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित श्री महावीर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और नोडल नर्सिंग होम एक्ट की संयुक्त टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. 

जांच के दौरान अस्पताल के अत्यंत संवेदनशील वार्ड 'ICU' में तैनात कथित डॉक्टर नुरूल आलम की डिग्री फर्जी पाई गई, जो पिछले लगभग दो वर्षों से वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे.

स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने जब नुरूल आलम से उनकी मेडिकल डिग्री के दस्तावेज मांगे और उनका सत्यापन करवाया, तो डिग्री पूरी तरह से फर्जी निकली. 

ICU जैसे अति-संवेदनशील स्थान पर बिना वैध योग्यता वाले व्यक्ति को तैनात करने पर प्रशासन ने श्री महावीर अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 

इसके साथ ही फर्जी डॉक्टर के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने का कड़ा निर्देश दिया गया है. 

इसी निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कार्यरत मेडिकल लैब टेक्नीशियन सुमन राजवाड़े भी बिना किसी वैध दस्तावेज के काम करते पकड़े गए, जिनके विरुद्ध विभागीय और वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ रेरा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायपुर की वात्सल्य गौरव-1 परियोजना पर रेरा का एक्शन, जुर्माना लगाया

18 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नया मोबाइल खरीदने के लिए मां ने नहीं दिए पैसे, नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

2 घंटे पहले

शव
छत्तीसगढ़

पेंड्रा: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, कोरबा के युवक की इलाज के दौरान मौत

6 घंटे पहले

कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के टुकड़े के लिए फूफा बना कातिल, कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की हत्या

7 घंटे पहले

भारतीय जनता युवा मोर्चा
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी पर टिप्पणी: भिलाई में भाजयुमो द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतल दहन

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कंज्यूमर कमीशन: हाउसिंग बोर्ड को 21.8 लाख रुपये ब्याज समेत लौटाने के आदेश

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP