देश-विदेश
ईरान युद्ध और महंगाई की मार: 2028 रेस से पहले रिपब्लिकन पार्टी में मंथन
मध्यावधि चुनाव में करारी शिकस्त और टेक्सास जैसे मजबूत गढ़ खोने के बाद रिपब्लिकन पार्टी में मंथन जारी है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने ईरान युद्ध और महंगाई को इस हार की मुख्य वजह माना है, जिसके बाद 2028 की राष्ट्रपति रेस के समीकरण बदलने लगे हैं.
गदी आइज़नकोट को अरब पार्टियों का समर्थन, नेतन्याहू की सत्ता खतरे में
इसराइल में नए सरकार गठन की सुगबुगाहट के बीच बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है. अरब-नेतृत्व वाली जॉइंट लिस्ट और राम (Ra'am) पार्टी के समर्थन के बाद गदी आइज़नकोट का बहुमत के आंकड़े के पार पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है.
अमेरिका में सत्ता या राजनीतिक दलों के बदलने से वाशिंगटन की शत्रुता खत्म नहीं होगी- मोजतबा ख़ामेनेई
"अमेरिका की सैन्य अजेयता का भ्रम टूटा" — आयतुल्लाह सय्यद मोजतबा हुसैनी ख़ामेनेई ने स्पष्ट किया कि रियायतों से अमेरिकी दबाव खत्म नहीं होगा, केवल राष्ट्रीय एकजुटता, आत्मनिर्भरता और युवाओं के दृढ़ संकल्प से ही मुकम्मल प्रतिरोध हासिल किया जा सकता है.
अमेरिका से कृषि उत्पाद खरीदने को चीन तैयार, रखी $30 अरब की पारस्परिक शुल्क कटौती की शर्त
बीजिंग ने अमेरिका से कृषि उत्पादों की खरीद बढ़ाने के लिए 30 अरब डॉलर के उत्पादों पर दोनों ओर से पारस्परिक टैरिफ कटौती की शर्त रखी है. सोयाबीन की खरीद तय लक्ष्य के अनुसार जारी है, लेकिन अन्य कृषि सौदे टैरिफ छूट के इंतजार में रुके हुए हैं.
बांग्लादेश लौटने पर अड़ीं शेख हसीना: 'विदेश में रहने के बजाय अपनी धरती पर मरना पसंद करूंगी'
"यदि मृत्यु ही मेरी नियति है, तो मैं अपने देश की मिट्टी में मरना पसंद करूंगी."— फांसी की सजा और गिरफ्तारी की आशंका के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना ने अगले महीने भारत से बांग्लादेश लौटने का बड़ा फैसला किया है.
गोकुल डेयरी विवाद: राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया जनादेश चोरी का आरोप
महाराष्ट्र कैबिनेट द्वारा सहकारी संस्थाओं में मनोनीत निदेशकों की नियुक्ति के फैसले पर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. कांग्रेस का आरोप है कि गोकुल डेयरी चुनाव में हार के बाद भाजपा बहुमत हासिल करने के लिए नियम बदल रही है.
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 की मौत
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. दमकल विभाग का बचाव कार्य जारी है. इस हादसे के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार और एमसीडी के सेफ्टी ऑडिट पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
गोवा क्लब अग्निकांड पर हाई कोर्ट: 25 मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख का अतिरिक्त मुआवजा दें
अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने बड़ा आदेश देते हुए क्लब प्रबंधन को 25 मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा देने का निर्देश दिया है. अदालत ने इसे तीन किश्तों में जमा करने की अनुमति दी है और स्पष्ट किया है कि यह राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी.
संसद पर डेमोक्रेट्स के कब्ज़े का भारत-अमेरिका ट्रेड-डील पर क्या असर पड़ेगा?
अमेरिकी संसद पर डेमोक्रेट्स के कब्ज़े के बीच भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार सौदे को लेकर विशेषज्ञों ने नई संभावनाएं और चुनौतियां जताई हैं. जहां राष्ट्रपति ट्रंप घरेलू स्तर पर बढ़त दिखाने के लिए भारत पर कार्यकारी शक्तियों और टैरिफ के ज़रिए त्वरित समझौते का दबाव बना सकते हैं, वहीं भारतीय वार्ताकार इसे अधिक अनुकूल सौदा हासिल करने के अवसर के रूप में देख रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप के दावों को नकार अब्दुल अल-सायद बने अमेरिका के पहले मुस्लिम सेनेटर
मिशिगन में विरोधी अभियानों और बयानबाजी को खारिज करते हुए मतदाताओं ने डेमोक्रेट अब्दुल अल-सायद को चुनकर इतिहास रचा है. इस जीत के साथ वह अमेरिकी इतिहास के पहले मुस्लिम सेनेटर बनने जा रहे हैं.
क्या ट्रंप और नेतन्याहू के 'सुपर अलायंस' को ले डूबा ईरान युद्ध?
डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी और बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को चुनावों में मिली बड़ी हार ने वाशिंगटन और तेल अवीव के संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान और अमेरिकी सैन्य सहायता पर उठते सवालों के बीच दोनों नेताओं का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बिगड़ता नजर आ रहा है.
क्या डेमोक्रेट ट्रंप की नीतियों को बदल पाएंगे?
मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर अब डेमोक्रेट्स का नियंत्रण हो गया है. जानिए ईरान युद्ध, टैरिफ और इमिग्रेशन जैसे अहम मुद्दों पर क्या ट्रंप की नीतियां बदल पाएंगी.