बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

भारत ने UN मानवाधिकार रिपोर्ट को बताया 'अफ़वाह'

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक यूएन मानवाधिकार विशेषज्ञ की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें भारतीय युवाओं के एक 'व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन' का उल्लेख करते हुए मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिक न्याय पर बात करने पर उनके उत्पीड़न की बात कही गई थी.

C

CG Khabar

17 अक्टू. 2026, 12:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 123

यूएन
यूएन

नई दिल्ली । डेस्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक यूएन मानवाधिकार विशेषज्ञ की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें भारतीय युवाओं के एक 'व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन' का उल्लेख करते हुए मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिक न्याय पर बात करने पर उनके उत्पीड़न की बात कही गई थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति के 81वें सत्र में बोलते हुए यूएन में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव अनुज स्वरूप ने इस रिपोर्ट को केवल 'सुनवाई-सुनाई बातें' (हियरसे) करार दिया.

अनुज स्वरूप ने विशेष रिपोर्टर जीना रोमेरो की रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि रिपोर्ट में किसी ठोस सबूत के बजाय अनाम और असत्यापित दावों का सहारा लिया गया है. 

उन्होंने कहा कि 1.4 अरब की आबादी वाले देश और दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी पर अनाम सूत्रों के आधार पर इस तरह के व्यापक आरोप लगाना यूएन रिपोर्ट के गरिमा के खिलाफ है. 

भारत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि रिपोर्टर को 'निंदा करने से पहले वेरिफाई करना चाहिए'.

भारत ने कहा कि देश में संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति, शांतिपूर्ण सभा और संगठन बनाने की स्वतंत्रता प्राप्त है, जिसकी सुरक्षा स्वतंत्र न्यायपालिका और मानवाधिकार आयोग करते हैं. 

देश में युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का उदाहरण देते हुए अनुज स्वरूप ने बताया कि हाल ही में जब प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया, तो सरकार ने उनसे सकारात्मक संवाद स्थापित किया. 

इसके बाद संसद ने परीक्षा धांधली से जुड़ा कानून कड़ा किया और राज्यों में फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन किया. भारत ने साफ किया कि 'विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद' जैसे मंचों के जरिए देश का युवा सीधे प्रधानमंत्री और मंत्रियों से जुड़कर नीतियां तय कर रहा है, जो भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

2 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

7 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

8 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

8 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

9 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP