बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

खरगे ने मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित रखने पर उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़े किसी भी प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक को संसद में लाने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की जोरदार मांग की है.

C

CG Khabar

17 अक्टू. 2026, 01:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 64

खऱगे
खऱगे

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़े किसी भी प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक को संसद में लाने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की जोरदार मांग की है. उन्होंने आगाह किया कि बिना व्यापक विचार-विमर्श के इतना दूरगामी प्रभाव डालने वाला विधेयक जल्दबाजी में पास कराने की कोशिश न की जाए.

पीएम मोदी को लिखे पत्र में खरगे ने संसद के मानसून सत्र को अब तक औपचारिक रूप से अनिश्चितकाल के लिए (प्रोरोग) न किए जाने पर भी गंभीर चिंता जताई और इस स्थिति को अभूतपूर्व करार दिया. 
उन्होंने याद दिलाया कि 13 अगस्त को संसद का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा को औपचारिक रूप से सत्रावसान किया गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वे इससे पहले भी 11 अप्रैल, 16 जुलाई और 27 अगस्त को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर परिसीमन पर चर्चा के लिए सभी दलों की बैठक बुलाने का आग्रह कर चुके हैं. चौथे पत्र के माध्यम से खरगे ने कहा कि सरकार अपने नए प्रस्तावों को संसद में प्रस्तुत करने और अंतिम रूप देने से पहले सभी राजनीतिक दलों के साथ विस्तार से चर्चा करे. 

उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी दलों और संबंधित हितधारकों को आपस में तथा एक-दूसरे के साथ विचार-विमर्श करने के लिए पर्याप्त समय मिलना आवश्यक है.

खरगे ने सरकार को सचेत करते हुए कहा कि पहले की तरह इस बार भी किसी महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक को संसद में दबावपूर्वक पास कराने का प्रयास न किया जाए. उन्होंने कहा कि पिछली बार ऐसे प्रयास को लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका था और उसे असफलता का सामना करना पड़ा था.

इस मामले पर कांग्रेस के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खरगे के पत्र को साझा करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने मानसून सत्र का सत्रावसान करने में हो रही देरी और सरकार की संभावित योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

2 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

7 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

8 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

8 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

9 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP