देश-विदेश
वाराणसी रामलीला में उग्र हाथी ने महावत को पटककर किया गंभीर घायल
काशी की प्रसिद्ध रामनगर रामलीला में एक हाथी अचानक उग्र हो गया. महावत पर जानलेवा हमला करने और भारी तबाही मचाने के बाद पुलिस व NDRF की टीमें मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं.
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़, 19 की मौत; पूजा समिति के 7 गिरफ्तार
महासप्तमी की शाम बारिश के बीच कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक हादसे में 19 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने कुप्रबंधन और लापरवाही के आरोप में आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. राज्य सरकार ने एसआईटी जांच और सुरक्षा समीक्षा के निर्देश दिए हैं.
व्हाइट हाउस में 5 दिन का ड्रामा: ट्रम्प की नई प्रेस सचिव कैटी जेकारिया बर्खास्त
डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने एक बार फिर हलचल मचा दी है. नई व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैटी जेकारिया को महज 5 दिनों के भीतर पद छोड़ना पड़ा. एक ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में खराब प्रदर्शन और वकील होने के झूठे दावों के बाद ट्रम्प ने उन्हें अपना पद फिर से सोचने की सलाह दी थी.
ग़ाज़ा: इजरायली ड्रोन अटैक में 6 और फ़िलिस्तीनियों की मौत
सीजफायर के बावजूद ग़ाज़ा में इज़रायली ड्रोन हमलों में 6 फ़िलिस्तीनियों की मौत हो गई है. यूनिसेफ के अनुसार युद्धविराम के बाद से 340 से अधिक बच्चे मारे जा चुके हैं, जबकि 14 लाख से ज्यादा लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं.
मेक्सिको तट पर समुद्र में डूबी नाव: शार्क के हमले से कई घायल, 11 लापता
मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास 27 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से बड़ा हादसा हो गया. अमेरिकी तटरक्षक बल (US Coast Guard) ने 16 मैक्सिकन नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जिनमें से कई जीवित बचे शार्क के काटने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं. लापता 11 लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
यूरोप में महंगाई और जीवन-यापन का संकट: फ्रांस से इटली तक सड़कों पर उतरे लाखों लोग
बढ़ती महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान पूरे यूरोप में जनआक्रोश की लहर दौड़ पड़ी है. फ्रांस से लेकर इटली तक लाखों लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कई जगहों पर हिंसक झड़पों में बदल गया है.
ग्वालियर: बेकाबू ट्रक ने शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं को रौंदा, 12 की मौत, 39 घायल
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ रविवार तड़के चिनौर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित और धान से लदे ट्रक ने मंदिर परिसर के बाहर बैरिकेड्स तोड़ते हुए श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं.
फ्रांस में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे साढ़े पांच लाख प्रदर्शनकारी
शुरुआत में छात्रों ने स्कूलों की जर्जर इमारतों, कक्षाओं में बढ़ती भीड़ और शिक्षकों की कमी के खिलाफ आवाज उठाई थी. लेकिन देखते ही देखते इस आंदोलन में देश का हर वो वर्ग शामिल हो गया जो गिरती सार्वजनिक सेवाओं, बढ़ती महंगाई और अनिश्चित भविष्य से परेशान है.
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया.
देश में विरोध प्रदर्शन अब अपराध बन गया है- कपिल सिब्बल
एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिब्बल ने जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध स्थल की सूची से हटाए जाने (डीनोटिफाई) के फैसले पर सवाल उठाए और कहा कि भारत में अब शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना एक तरह से “अपराध” जैसा बना दिया गया है.
लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए छात्राओं पर क्रूर अत्याचार- राहुल गांधी
लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारी छात्रों और महिलाओं के खिलाफ बल प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है.
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 मौत की आशंका
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में अचानक उमड़ी भीड़ और बारिश के बाद हुई भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.