देश-विदेश
इज़राइल को 3.8 अरब डॉलर की सालाना US मदद बंद- ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इज़राइल को दी जाने वाली 3.8 अरब डॉलर की वार्षिक सुरक्षा सहायता समाप्त करने का ऐलान किया है. ट्रम्प के अनुसार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी इस सहायता को समाप्त करने पर सहमत हैं, क्योंकि इज़राइल को अब इसकी आवश्यकता नहीं है.
दिल्ली मतदाता सूची: सिर्फ आधार देने वालों की फिर होगी जांच, BLOs से मांगे अतिरिक्त दस्तावेज
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 'नो मैपिंग' के तहत केवल आधार कार्ड देने वाले मतदाताओं के दस्तावेजों की दोबारा जांच की जा रही है. BLOs को नागरिकों से अतिरिक्त दस्तावेज जुटाने के निर्देश मिलने से असमंजस की स्थिति बन गई है.
पंचायती राज योजनाओं के लिए वोटर ID और बायोमेट्रिक अनिवार्य, नहीं चलेगा आधार: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
पंचायती राज मंत्रालय की कल्याणकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार की जगह वोटर आईडी और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा.
मैदान पर गोलकीपर से भीषण टक्कर के बाद स्पैनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल की मौत
मैच के दौरान एफसी एंडोरा के गोलकीपर से हुई भयावह टक्कर के बाद अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय स्पैनिश स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल ने दम तोड़ दिया. खेल जगत में शोक की लहर.
जंतर मंतर प्रदर्शन स्थल नहीं बल्कि सार्वजनिक सड़क: दिल्ली पुलिस ने SC में दिया हलफनामा
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि किसी विशेष स्थान पर विरोध प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार नहीं है. जंतर मंतर एक सार्वजनिक सड़क है जिसे प्रदर्शन स्थल घोषित करना जनहित के खिलाफ था
विरोध स्थल पर हमेशा के लिए कब्जा नहीं कर सकते- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
विरोध प्रदर्शन के अधिकार के साथ दूसरों की रोजी-रोटी का अधिकार भी जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी एक समूह द्वारा स्थायी रूप से विरोध स्थल घेरने से अन्य संगठनों के अधिकार प्रभावित होते हैं.
नेपाल में दो हेलीकॉप्टर की टक्कर: 1 भारतीय नागरिक की मौत और 3 घायल
नेपाल के सोलुखुम्बू जिले में मंगलवार को लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो पायलटों समेत तीन लोग घायल हो गए.
दिल्ली: पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित
शाहदरा पुलिस स्टेशन में वकीलों से हुए विवाद के बाद विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ को 'अनुशासनहीनता' के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.
अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक कश्म दीप पर किया सीमित हमला
मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिका ने ईरान के कश्म दीप पर सीमित हमला किया. एक तरफ ट्रंप ने बातचीत में प्रगति के संकेत दिए, वहीं दूसरी तरफ कहा कि ईरान जल्द से जल्द समझौता चाहता है.
यूरोप में सुपरमार्केट कूलिंग सिस्टम पर साइबर हमला, फ्रीज़र का तापमान अचानक बढ़ा
यूरोपीय देशों के सुपरमार्केट में कूलिंग सिस्टम को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमले से फ्रिज और फ्रीज़र का तापमान अचानक बढ़ गया.
राहुल गांधी ने PM मोदी को कहा- आप विदेशी मदद से बने और टिके हैं प्रधानमंत्री
विदेशी मदद और देश को अस्थिर करने के आरोपों के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी खुली बहस की चुनौती. जानिए दोनों नेताओं के बीच शुरू हुए इस नए जुबानी जंग के सभी पहलू
अमेरिका शर्तें माने तो 2 दिन में खुलेगा हॉर्मुज जलडमरूमध्य: ईरान
ईरान ने अमेरिका के समक्ष अपनी शर्तें पूरी होने पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य को दो दिनों के भीतर खोलने का प्रस्ताव दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बाकई ने इसे ईरान की सद्भावना का संकेत बताया है.