सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले के प्रयास का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

C

CG Khabar

13 अक्टू. 2026, 07:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर एक महिला द्वारा हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे यह घटना तब हुई, जब ममता बनर्जी कालीघाट मिलन संघ की पूजा के लिए जा रही थीं. आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.


TMC सांसद डोला सेन ने कालीघाट थाना प्रभारी को ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान तनिष्ठा साहा के रूप में हुई है, जो खुद को सिविक वॉलंटियर बता रही थी. 

विज्ञापन


डोला सेन का आरोप है कि महिला नशे की हालत में थी और उसने चाकू से ममता बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की.


सांसद ने बताया कि जब वह, ममता बनर्जी और स्थानीय टीएमसी नेता बैश्वानर चट्टोपाध्याय पूजा के लिए निकले, तभी महिला ममता बनर्जी को 'पिशी' (बंगाली में बुआ/मौसी) कहते हुए उनकी ओर झपटी. इसके बाद उसने गाली-गलौज की और सड़क पर ही लेट गई.


घटना से ठीक एक दिन पहले ममता बनर्जी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक से लौटी थीं, जहाँ उन्होंने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर हुए प्रदर्शन में भाग लिया था. 


टीएमसी ने इस प्रक्रिया के विरोध में कोलकाता के राजाबाजार से पार्क सर्कस तक एक विरोध मार्च भी निकाला था, हालांकि इस मार्च में ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई थीं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP