सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

महाराष्ट्र: श्रद्धालुओं के साथ जा रहे 9 साल के बच्चे को खींच ले गया तेंदुआ, गंभीर घायल

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में विसापुर टोल नाके के पास तेंदुए के हमले में एक 9 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों और वन विभाग के तलाशी अभियान के बाद बच्चे को रात में बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

C

CG Khabar

19 अक्टू. 2026, 01:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 25

तेंदुआ. File Photo
तेंदुआ. File Photo

चंद्रपुर । डेस्क: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में माता महाकाली मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के एक जत्थे पर तेंदुए ने हमला कर दिया. यह घटना शनिवार देर रात विसापुर टोल नाके के पास हुई, जब हैदराबाद का रहने वाला एक 9 वर्षीय बालक अपने पड़ोसी के साथ पैदल चल रहा था. 

तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर जंगल की तरफ ले गया.

घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण, पुलिस व वन विभाग की टीमों के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए. 

आधी रात के बाद करीब 12 बजे के बाद बच्चे को पास की झाड़ियों में बेहद गंभीर हालत में पड़ा हुआ पाया गया. 

तेंदुए के हमले के कारण बच्चे की गर्दन पर गहरा घाव हो गया था, जिससे वह मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा पा रहा था. शुरुआत में पास से गुजर रहे लोग भी उसे नहीं देख पाए, लेकिन बाद में मुस्तैदी से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में उसे सुरक्षित बचा लिया गया.

घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की आवाजाही पर नजर रखने और उसे जल्द से जल्द ट्रैक करने के लिए इलाके में कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP