रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओमान में टैंकर पर ड्रोन हमला: 9 भारतीय नाविक सुरक्षित बचाए गए, 2 लापता

C

CG Khabar

12 अक्टू. 2026, 06:38 AM 1 मिनट में पढ़ें 8

सर्बानंद सोनोवाल
सर्बानंद सोनोवाल

नई दिल्ली । डेस्क: ओमान के सोहार एंकरेज (Sohar Anchorage) पर 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे तेल टैंकर 'एमटी पेट्रो डॉल्फ़िन' (MT PETRO DOLPHIN) पर हुए ड्रोन हमले में दो भारतीय नाविक लापता हो गए हैं, जबकि नौ अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है. केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस घटना की जानकारी साझा की.


केंद्रीय मंत्री सोनोवाल के अनुसार, हमले के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. स्थानीय तटरक्षक बल द्वारा लापता नाविकों की तलाश के लिए व्यापक सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

विज्ञापन


सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि भारतीय अधिकारियों द्वारा स्थानीय और संबंधित प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाया जा रहा है, ताकि लापता भारतीय कर्मियों को जल्द से जल्द और सुरक्षित रूप से खोज निकाला जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP