शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली में 20 लाख वोटर केस हल: सलमान सोज़ ने पूछा- बंगाल में तेजी क्यों नहीं?

C

CG Khabar

12 अक्टू. 2026, 06:39 PM 2 मिनट में पढ़ें 32

SIR
SIR

नई दिल्ली/ कोलकाता: दिल्ली में मतदाता सूचियों से जुड़े 20 लाख मामलों के समाधान पर कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज़ ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि दिल्ली में अपनाई गई "सुपरफास्ट प्रक्रिया" को पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लागू क्यों नहीं किया गया, जहां लाखों अपीलें लंबे समय से लंबित हैं.


सलमान सोज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि चुनाव आयोग ने दिल्ली में महज कुछ ही दिनों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के 20 लाख मामलों को हल कर लिया, जबकि पश्चिम बंगाल में 37 लाख अपीलें अब भी पेंडिंग हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में जिस गति से काम हो रहा है, उसे देखते हुए सभी मामलों के समाधान में करीब 12 साल का समय लग सकता है.

विज्ञापन


हाल ही में कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच ने भी मौखिक टिप्पणी में कहा था कि अपीलीय न्यायाधिकरणों की मौजूदा रफ्तार से बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ लंबित अपीलों को सुलझाने में 21 साल का समय लगेगा.


दूसरी ओर, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि मतदाता सूची की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए एक सक्रिय अभियान चलाया गया था. 


आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए. मतदाताओं की सहायता के लिए बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) काम कर रहे हैं और 18 व 25 अक्टूबर को विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे. 


31 अगस्त को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से अब तक नया वोटर बनने के लिए 2.17 लाख से अधिक लोगों ने फॉर्म-6 भरा है.


इस बीच, पश्चिम बंगाल में भी चुनाव अधिकारियों ने घोषणा की है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम कट गए थे, उन्हें चिन्हित कर दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने का अभियान शुरू कर दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

7 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

13 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

एक दिन पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP