सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए जनता से जंग- अभिजीत दीपके

C

CG Khabar

12 अक्टू. 2026, 07:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 60

अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके

नई दिल्ली / हिंगोली । डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक और प्रमुख कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए देश के नागरिकों के खिलाफ जंग छेड़ रही है.


दिल्ली पुलिस द्वारा हाल ही में की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तीखी पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा कि दिल्ली में युवाओं, पत्रकारों और यहां तक कि सांसदों तक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की जा रही है. 

विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि ज्ञानेश कुमार में ऐसा क्या खास है कि मोदी सरकार उन्हें बचाने के लिए हर किसी से टकराने को तैयार है?


यह विवाद तब गहराया जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले शनिवार को अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत CJP के शीर्ष नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया.


पुलिस ने एक साल तक "शांति भंग न करने" की शर्त पर रविवार को उन्हें रिहा किया. रिहाई के बाद दीपके देर रात महाराष्ट्र के हिंगोली जिले स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत दादी के अंतिम संस्कार स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी.


गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी और कई विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है. 


शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली प्रशासन ने यातायात और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे और अनुमति देने से इनकार कर दिया था. पुलिस की इस कार्रवाई और प्रदर्शन के अधिकार पर लगी रोक को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

4 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

7 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

7 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

7 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

12 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP