नोएल टाटा 70 की उम्र में 6 प्रमुख टाटा कंपनियों के बोर्ड से हटेंगे, टाटा संस में बने रहेंगे
टाटा समूह की सेवानिवृत्ति नीति के तहत नोएल टाटा 12 नवंबर को 6 प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से हटेंगे, लेकिन टाटा संस में उनकी भूमिका बनी रहेगी.
नई दिल्ली । डेस्क: टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 वर्ष की आयु पूरी करने पर टाटा समूह की छह प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देंगे. यह फैसला गैर-कार्यकारी निदेशकों के लिए समूह की सेवानिवृत्ति नीति के तहत लिया गया है. हालांकि, वह टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी 'टाटा संस' के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नामित निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे.
वर्तमान में नोएल टाटा ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेन्ट कॉर्पोरेशन, टाटा इंटरनेशनल और ट्रेंट हाइपरमार्केट के साथ-साथ टाटा इंटरनेशनल वेस्ट एशिया डीएमसीसी (दुबई) में गैर-कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं.
इसके अलावा, वह टाटा स्टील और टाइटन कंपनी में गैर-कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं. वह ट्रेंट हाइपरमार्केट लिमिटेड के बोर्ड में भी बने रहेंगे, जो स्टार बाजार ब्रांड चलाती है.
नवंबर में उनके छह प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से हटने के साथ ही समूह में नए नेतृत्व परिवर्तन की रूपरेखा स्पष्ट होने की उम्मीद है.
नोएल टाटा जिन 6 प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देंगे, उनकी सूची निम्नलिखित है:
1- ट्रेंट (Trent) - गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के पद से.
2- वोल्टास (Voltas) - गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के पद से.
3- टाटा इन्वेस्टमेन्ट कॉर्पोरेशन (Tata Investment Corporation) - गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के पद से.
4- टाटा इंटरनेशनल (Tata International) - गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के पद से.
5- टाटा स्टील (Tata Steel) - गैर-कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद से.
6- टाइटन कंपनी (Titan Company) - गैर-कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद से