छत्तीसगढ़
रणजी ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैदान पर उतरे शुभमन गिल
न्यू चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पंजाब की ओर से खेलने उतरे शुभमन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर अजय मंडल की गेंद पर बोल्ड हो गए.
22 अक्टूबर से JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' के सभी मुकाबले
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 22 अक्टूबर से रायपुर में हो रहा है. 'चलो रे संगी, हॉकी खेलबो' के नारे के साथ छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच 18 मैच खेले जाएंगे, जिनका सीधा प्रसारण JioHotstar पर हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में होगा.
छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने माना कैंप में की मां दुर्गा की पूजा
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माना कैंप पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और राज्य की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की.
छत्तीसगढ़: फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर के सहारे 15 जिलों में जॉइन कर गए शिक्षक
सचिवालय की जाली सील और फर्जी हस्ताक्षरों के सहारे 19 शिक्षकों-कर्मियों का मनचाहा तबादला! छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक लापरवाही और फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा.
रायपुर: कॉकरोच और फंगस वाली मिठाइयां बेचने वाली 4 दुकानों के लाइसेंस निलंबित
त्यौहारी सीजन से पहले रायपुर में FDA की बड़ी कार्रवाई: दूषित मिठाइयों और कीड़े-मकोड़े मिलने पर 4 प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर और मिठाइयां जब्त.
छत्तीसगढ़: कोरबा में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
कोरबा के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत खोडरी गांव में हाथियों के मूवमेंट की खबर सुनकर देखने पहुंचे ग्रामीणों पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया. हमले में घायल प्रताप सिंह वाकरे की इलाज के दौरान मौत हो गई.
बिलासपुर: 3 साल की मासूम को बचाने आगे आई दादी पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
मासूम पोती की रक्षा करते हुए बिलासपुर के मेंड्रा गांव में एक दादी ने अपनी जान गंवा दी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बलरामपुर: चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की डंडे से मारकर की हत्या
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के कोटागहना गांव में चरित्र शंका के विवाद में पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
GPM जिला: दो अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. पेंड्रा और मरवाही थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है.
रायगढ़: हाथी ने धरमजयगढ़ में किसान को सूंड से पटककर किया घायल
धरमजयगढ़ के आमापाली में खेत गए किसान पर तीन हाथियों के दल ने हमला कर दिया. घायल किसान का इलाज जारी है, वहीं वन विभाग सहायता राशि की व्यवस्था में जुटा है.
सुकमा: पुलिस परिवारों की महिलाओं को मिल रहा स्वावलंबन का नया मंच
बस्तर के सुकमा जिले में पुलिस बल के परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'सेवा पथ - एक पहल' की शुरुआत की गई है. इस नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण के जरिए 150 महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सुरक्षा का नया अवसर मिल रहा है.
कोरबा: बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुआ अपचारी बालक
कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा की बड़ी चूक, कर्मचारियों को चकमा देकर चोरी का आरोपी नाबालिग फरार.