गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने माना कैंप में की मां दुर्गा की पूजा

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माना कैंप पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और राज्य की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

C

CG Khabar

19 अक्टू. 2026, 08:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 159

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर रायपुर के माना कैंप स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता रानी से समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना की.

दुर्गा दरबार में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर वे माना कैंप में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. 

उन्होंने कहा कि पंडाल में पूजा-अर्चना का अनुभव बेहद दिव्य और अद्भुत रहा. सीएम साय ने पूरे छत्तीसगढ़ परिवार को नवरात्रि की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि माता रानी की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे और हर घर में खुशहाली आए.

इससे पूर्व, 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री साय ने शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर महानदी की भव्य महाआरती में भाग लिया था. अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मां चित्रकूट गंगा की आरती कर राज्य की समृद्धि का संकल्प जताया था. 

उन्होंने इस महोत्सव को क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन बताया. पूरे राज्य में इस समय शारदीय नवरात्रि का उत्सव अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

3 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

3 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

8 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

9 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

9 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP