मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर से हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

C

CG Khabar

18 अक्टू. 2026, 09:34 PM 1 मिनट में पढ़ें 460

टाइगर श्राफ
टाइगर श्राफ

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है. जुहू पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत पुष्प पार्क के पास अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है.

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ अपने दोस्त के साथ कार में मौजूद थे, तभी हमलावर ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति कार पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बड़े पैमाने पर छानबीन शुरू कर दी है. हमलावरों की पहचान और धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. 

पुलिस की टीमें आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि संदिग्धों का सुराग मिल सके. अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

3 दिन पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

4 दिन पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

5 दिन पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

1 सप्ताह पहले

शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन
रचना संसार

61 की उम्र में शाहरुख खान का 10,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

1 सप्ताह पहले

सारा अली
रचना संसार

केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने पूजा की, मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी कर 'हराम' बताया

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP