रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भाजपा भारत नहीं है और भारत भाजपा नहीं है- पूजा बेदी

एंटी-CEC विरोध प्रदर्शन के बीच अभिनेत्री पूजा बेदी ने लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने युवाओं की हिरासत और गंभीर अपराधों के आरोपियों को आसानी से मिलने वाली जमानत की तुलना करते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

C

CG Khabar

18 अक्टू. 2026, 09:24 PM 2 मिनट में पढ़ें 41

पूजा बेदी
पूजा बेदी

मुंबई । डेस्क: एंटी-CEC विरोध प्रदर्शन के बीच प्रसिद्ध अभिनेत्री पूजा बेदी ने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिकों के अधिकारों को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए पूजा बेदी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं की हिरासत पर गहरा विरोध जताया और देश के नागरिकों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के पक्ष में आवाज उठाने की अपील की.

पूजा बेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सत्ता में बैठी सरकार या भाजपा से सवाल पूछना राष्ट्रविरोधी होना नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत भाजपा से पहले भी मौजूद था और इस पार्टी के शासन के बाद भी रहेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस सरकार को जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए चुना है, उससे जवाबदेही मांगना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है.

अपने वीडियो में पूजा बेदी ने न्यायिक प्रणाली और प्रशासन के दोहरे रवैये पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने प्रदर्शनकारियों की पांच दिनों की न्यायिक हिरासत की तुलना गंभीर अपराधों, जैसे बलात्कार और हत्या के आरोपियों को तुरंत मिलने वाली जमानत से की. 

उन्होंने पूछा कि जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा हो, तो ऐसे में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाना जायज है.

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे इन प्रदर्शनों के बीच, पूजा बेदी ने लोगों से डर का माहौल छोड़कर आगे आने की अपील की. उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह तय करना होगा कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसा भारत छोड़ना चाहते हैं—एक जीवंत लोकतंत्र या तानाशाही.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP