शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस द्वारा 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का औपचारिक नोटिस जारी किया गया है.

C

CG Khabar

16 अक्टू. 2026, 02:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 27

इमरान खान-अभिनेता
इमरान खान-अभिनेता

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस द्वारा 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का औपचारिक नोटिस जारी किया गया है. यह कदम मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में उनकी भागीदारी के बाद उठाया गया है.

यह विरोध प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से लगभग 13 करोड़ मतदाता प्रविष्टियों को हटाने के आरोप लगाए गए हैं. प्रदर्शन में इमरान खान के साथ उनकी प्रेमिका लेखा वाशिंगटन और चचेरी बहन ज़ैन मैरी भी मौजूद थीं.

अमेरिकी नागरिकता रखने वाले 43 वर्षीय अभिनेता इमरान खान पर विदेशी/इमिग्रेशन अधिनियम के नियमों के उल्लंघन का आरोप है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विदेशी नागरिकों को भारतीय भूमि पर किसी भी राजनीतिक गतिविधि या विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अनुमति नहीं है.

मुंबई पुलिस ने 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान इमरान खान को हिरासत में ले लिया था. हिरासत में लिए जाने के बाद अभिनेता ने पुलिस वैन से अपनी एक सेल्फी साझा करते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा, "लगता है मैं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहा हूं". सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद उनके प्रशंसकों ने उन्हें 'पूकी से क्रांतिकारी' कहकर सराहा.

हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वह किसी संगठन के प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि इस शहर के एक आम नागरिक के तौर पर अपनी आवाज उठाने और लोगों की स्वतंत्रता के हनन को देखने आए हैं. नोटिस जारी होने के बाद फिलहाल अभिनेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP