गुरू, 26 नव. 2026

CGKhabar

भारत में पाकिस्तानी कंटेंट पर सख्ती, सरकार ने नेटफ्लिक्स को चेताया

फवाद खान की वेब सीरीज पर विवाद के बीच नेटफ्लिक्स को केंद्र सरकार की सख्त हिदायत, पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाने का वादा निभाने को कहा

C

CG Khabar

26 नव. 2026, 02:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 25

नेटफ्लिक्स को केंद्र सरकार की सख्त हिदायत
नेटफ्लिक्स को केंद्र सरकार की सख्त हिदायत

नई दिल्ली । डेस्क: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को 8 मई 2025 को जारी अपनी एडवाइजरी का पालन करने का निर्देश दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार, मंत्रालय चाहता है कि नेटफ्लिक्स यह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान से जुड़ा कोई भी स्ट्रीमिंग कंटेंट भारत में उपलब्ध न हो. यह निर्देश ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) द्वारा फवाद खान अभिनीत वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच आया है.

पिछले साल जून में नेटफ्लिक्स ने मंत्रालय को जानकारी दी थी कि उसने भारत में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तान से संबंधित कोई भी फिल्म या सीरीज उपलब्ध नहीं कराई है. मंत्रालय ने कंपनी से उस समय किए गए अपने वादे पर कायम रहने को कहा है. 

दरअसल, पाकिस्तान आधारित वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में संभावित रिलीज को लेकर मंत्रालय को कई शिकायतें और अभ्यावेदन मिले थे, जिनमें इस बात पर चिंता जताई गई थी कि यह सीरीज प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय दर्शकों तक पहुंच सकती है. हालांकि, सूत्रों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये शिकायतें किसने और कितनी संख्या में दर्ज कराई हैं.

गौरतलब है कि 8 मई 2025 की यह एडवाइजरी भारत में काम करने वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए जारी की गई थी. यह निर्देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के कुछ हफ्तों बाद आया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. इस एडवाइजरी के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म और अन्य मध्यस्थों को पाकिस्तान से उत्पन्न होने वाले कंटेंट की स्ट्रीमिंग रोकने के लिए कहा गया था. 
इसके दायरे में वेब सीरीज और फिल्मों के अलावा गाने, पॉडकास्ट और पाकिस्तानी मूल के अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया भी शामिल हैं. मंत्रालय ने अब नेटफ्लिक्स को अपने उसी पुराने निर्देश और आश्वासन की याद दिलाते हुए भारतीय दर्शकों से ऐसी सामग्री को दूर रखने को कहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि को एक साल की सजा
रचना संसार

नाबालिग बच्चियों से यौन उत्पीड़न: मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि को एक साल का कठोर कारावास

2 दिन पहले

सत्ता का दुरुपयोग और कास्टिंग काउच हर जगह- राम्या कृष्णन
रचना संसार

सत्ता का दुरुपयोग और कास्टिंग काउच हर जगह- राम्या कृष्णन का बेबाक बयान

3 दिन पहले

गोवा फिल्म महोत्सव के दौरान प्रेस वार्ता
रचना संसार

जेल की सलाखों के बाद की अनदेखी जंग: रूसी फिल्म ‘न्यू होम’ ने खोली पुनर्वास की संवेदनशील परतें

3 दिन पहले

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी
रचना संसार

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

6 दिन पहले

Robert Pattinson- Next James Bond
रचना संसार

सिनेमा की सबसे बड़ी जासूसी विरासत अब रॉबर्ट पैटिंसन के कंधों पर, बनेंगे अगले जेम्स बॉन्ड

1 सप्ताह पहले

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी जान से मारने की नई धमकी

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP