छत्तीसगढ़
कोरबा कलेक्टर ने कार्यों में उदासीनता और अनुपस्थिति पर पटवारी को निलंबित किया
कोरबा में चक्रवात अर्नब से हुए फसल नुकसान के आकलन व गिरदावरी कार्यों में लापरवाही बरतने और बिना सूचना गायब रहने पर पटवारी मिथलेश वर्मा को निलंबित किया गया.
छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों से एग डोनेशन, हैदराबाद में टेस्ट ट्यूब बेबी का फर्जीवाड़ा पकड़ाया
हैदराबाद में महिलाओं से अवैध कमर्शियल एग डोनेशन कराने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. छत्तीसगढ़, असम और उत्तर प्रदेश समेत 7 राज्यों की महिलाओं को हॉस्टलों में रखकर मांग के अनुसार 20,000 से 50,000 रुपये तक में एग डोनेशन कराया जा रहा था.
सूरजपुर: कबरा हाथी के हमले से 2 ग्रामीणों की मौत, इलाके में फैली दहशत
सूरजपुर के अखोरा इलाके में कबरा हाथी ने दो और लोगों की जान ले ली, जिससे 6 महीने में मृतकों की संख्या 14 हो गई है.
अचानकमार टाइगर रिजर्व के कपाट खुले, पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे
अचानकमार टाइगर रिजर्व 1 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुल गया है. 18 बाघों वाले इस समृद्ध जंगल में सफारी के लिए इस बार छपरवा के साथ केंवची गेट का नया विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है.
प्रतापपुर: कालिदास कॉलेज में ABVP ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रआचार्य को ज्ञापन सौंपा
शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में विभिन्न समस्याओं और शुल्कों में धांधली को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर 15 नवंबर तक समाधान की मांग की है.
जांजगीर: दहेज प्रताड़ना और शराब की लत से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, फरार आरोपी पति गिरफ्तार
दहेज की लालच और शराब की लत में पत्नी को प्रताड़ित करने वाले फरार आरोपी पति को जांजगीर पुलिस ने अकलतरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.
रायगढ़: चक्रवात अर्नब से धान की फसल को भारी नुकसान, बीमा कंपनी ने शुरू किया सर्वेक्षण
चक्रवात अर्नब के प्रकोप से रायगढ़ के धान खेतों में व्यापक क्षति हुई है. किसान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 1800-419-0344 या 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर योजना के तहत नियमानुसार मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं.
घरघोड़ा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
घरघोड़ा-चारभांठा मार्ग पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी.
रणजी ट्रॉफी: आंध्र पर जीत के बाद हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगा छत्तीसगढ़
रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के अंतिम मुकाबले में सोमवार को छत्तीसगढ़ का सामना हैदराबाद से होगा. पिछले मैच में आंध्र पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद छत्तीसगढ़ की नजरें जीत के सिलसिले को बरकरार रखने पर होंगी, वहीं हैदराबाद भी पूरे अंकों के साथ मैच समाप्त करने की कोशिश करेगा.
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटंस बनी पहली चैंपियन
मैनपाट टाइटंस ने फाइनल मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से मात दी और पहली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की ट्रॉफी उठाई.
बकाया इंसेंटिव को लेकर छत्तीसगढ़ में CHOs का 5 नवंबर को स्वास्थ्य भवन घेराव का ऐलान
छत्तीसगढ़ के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHOs) ने बकाया इंसेंटिव और कार्य संबंधी समस्याओं को लेकर 5 नवंबर को नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन के घेराव का ऐलान किया है.
छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर HC ने स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना का नोटिस जारी किया
छत्तीसगढ़ी भाषा को स्कूलों में अनिवार्य करने के अदालत के आदेश पर फैसला न लेने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को अवमानना नोटिस जारी किया है.