छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, 9 स्कूल 2 दिन बंद
छत्तीसगढ़ के मरवाही के नक्का और मटियाडांडा जंगल क्षेत्र में 62 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए 9 स्कूलों को बंद किया गया है. वहीं, हाथियों के झुंड को उकसाते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.
भूपेश बघेल ने पूछा- महादेव ऐप का असली मालिक कौन, शुभम सोनी या सौरभ चंद्राकर?
ओमान से सौरभ चंद्राकर के भारत लाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐप की असली मालिकाना हक पर सवाल उठाते हुए ईडी और सीबीआई से स्थिति साफ करने की मांग की है.
सट्टेबाजी ऐप 'महादेव' का सह-प्रमोटर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
80,000 करोड़ रुपये के सट्टेबाजी घोटाले के आरोपी और महादेव ऐप के सह-प्रमोटर रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया है. सौरभ चंद्राकर के बाद अब उप्पल को भी भारत प्रत्यर्पित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है.
सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर, दिल्ली में होगी महादेव एप मामले की पूछताछ
ओमान से प्रत्यर्पित होकर भारत लाए गए महादेव एप सट्टा मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष अदालत ने आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया है, जहाँ उससे दिल्ली में पूछताछ होगी.
कोरबा: सड़क पर भिड़े दो दोपहिया वाहन, पीछे से आए भारी वाहन ने ली दो जिंदगी
चांपा: हसदेव नदी बैराज के पानी में तैरती मिली लाश, मृतक की शिनाख्त तलाश रही पुलिस
कुदरी गांव में हसदेव नदी बैराज के पास तैरता हुआ मिला अज्ञात युवक का शव. चांपा पुलिस ने मर्चुरी में रखवाया बॉडी, पहचान के लिए आसपास के थानों और आम लोगों से की संपर्क की अपील.
कांकेर: 280 किलो लावारिस गांजा जब्त, पुलिस नाकाबंदी देख ओड़िशा से आए तस्कर भागे
ओड़िशा से केशकाल के रास्ते कांकेर पहुंचे मादक पदार्थ तस्करों की पुलिस ने मजबूत नाकाबंदी की. पकड़े जाने के डर से आरोपी गढ़िया पहाड़ के पास 280 किलोग्राम गांजे की खेप छोड़कर फरार हो गए.
रायपुर घरोंदा केंद्र में 8 जिंदगियां खामोश, 5 लापता: 11 कोर्ट कमिश्नर करेगें जांच
रायपुर के घरोंदा केंद्र में 8 बच्चों की जान जाने और 5 के गायब होने की घटना को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अमानवीय बताया है. अदालत ने 11 कोर्ट कमिश्नरों को प्रत्यक्ष मुआयना कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
जांजगीर: डिजिटल अरेस्ट ठगी में इंदौर से दो गिरफ्तार, 32 लाख ठगे गए
जांजगीर-चांपा जिले में 32 लाख रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. ठगों ने बुजुर्ग को सीबीआई और टेलीकॉम अधिकारी बनकर फंसाया था.
जशपुर: पटवारियों ने निलंबन के खौफ को ठुकराकर शहर में निकाली आक्रोश रैली
प्रशासनिक कार्रवाई की परवाह न करते हुए जशपुर में पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही. रणजीता स्टेडियम से कलेक्टर कार्यालय तक काले कपड़े पहनकर पहुंचे पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी चार सूत्रीय मांगों पर त्वरित निर्णय की गुहार लगाई.
कोरबा: 10 नवंबर से कटेंगे धान खरीदी के टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है, जिसके लिए 10 नवंबर से ऑनलाइन 'तुहर टोकन' ऐप और समितियों के माध्यम से टोकन जारी किए जाएंगे.
अमित जोगी का 'ज्ञानू-जानू' वाला आपत्तिजनक वीडियो: अमित जोगी पर रायपुर में FIR
पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त के सांकेतिक वीडियो पर बढ़ा विवाद; अमित जोगी ने डिलीट की पोस्ट और मांगी माफी, भाजपा ने रायपुर में दर्ज कराई शिकायत.