गुरू, 26 नव. 2026

CGKhabar

कोयला घोटाला: पूरक चालान में नाम जुड़ने के बाद अग्रिम जमानत को HC पहुंचे IAS जयप्रकाश मौर्य

कोयला लेवी घोटाले के पूरक चालान में नाम आने के बाद आईएएस जयप्रकाश मौर्य ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा है.

C

CG Khabar

25 नव. 2026, 06:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 99

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट-आईएएस जयप्रकाश मौर्य ने अग्रिम जमानत के लिए का दरवाजा खटखटाया
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट-आईएएस जयप्रकाश मौर्य ने अग्रिम जमानत के लिए का दरवाजा खटखटाया

बिलासपुर । संवाददाता: खनिज साधन विभाग के पूर्व संचालक आईएएस जयप्रकाश मौर्य ने कोयला लेवी घोटाले में अग्रिम जमानत पाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की शरण ली है. उच्च न्यायालय ने जांच एजेंसी की ओर से केस डायरी पेश किए जाने के बाद सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है और इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि एसीबी, ईओडब्ल्यू और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इस घोटाले में सूर्यकांत तिवारी, पूर्व कलेक्टर रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

इसी प्रकरण में आईएएस मौर्य की पत्नी एवं पूर्व कलेक्टर रानू साहू भी करीब डेढ़ वर्ष तक जेल में रहने के पश्चात फिलहाल जमानत पर रिहा हैं. न्यायालय द्वारा राज्य से बाहर रहने की शर्त रखे जाने की वजह से वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ से बाहर निवास कर रही हैं. वहीं, आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने ईओडब्ल्यू और एसीबी के पूरक आरोपपत्र में अपना नाम जोड़े जाने के विरोध में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई है.

जांच एजेंसी ने 5 अक्तूबर को विशेष न्यायालय में छठा पूरक आरोपपत्र पेश किया था, जिसमें तत्कालीन खनिज संचालक जयप्रकाश मौर्य को आरोपी बनाया गया है. जब्त की गई डायरियों के आधार पर एजेंसी का दावा है कि मौर्य ने इस घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से करोड़ों रुपये नकद प्राप्त किए थे. 

जांच के अनुसार, जुलाई 2020 में ऑनलाइन ई-परमिट जारी होने से पहले जिला खनिज अधिकारी की मंजूरी अनिवार्य करने और जनवरी 2022 में ट्रांजिट-पास प्रणाली लागू करने जैसे प्रशासनिक निर्णयों से वसूली गिरोह को सीधा लाभ पहुंचा. 

एजेंसी का आरोप है कि बिना किसी ठोस राजस्व नुकसान के आधार के ये प्रशासनिक बदलाव किए गए थे तथा इस अवैध धनराशि का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में हुआ.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

गुजरात: छत्तीसगढ़ पुलिस की कस्टडी से भागने के लिए होटल के खिड़की से कूदा नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़: सहायक शिक्षक की परीक्षा 6 दिसंबर को एवं शिक्षक पदों के लिए 20 दिसंबर को
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सहायक शिक्षक की परीक्षा 6 दिसंबर को एवं 1,654 शिक्षक पदों के लिए 20 दिसंबर को

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुआवजा 2.49 करोड़ से घटाकर 2.37 करोड़ रुपये कर दिया
छत्तीसगढ़

HC कोर्ट ने डॉक्टर के परिजनों का मुआवजा 2.49 करोड़ से घटाकर 2.37 करोड़ रुपये कर दिया

11 घंटे पहले

 'महानदी बचाओ आंदोलन' ने दी SC जाने और जन आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद: 'महानदी बचाओ आंदोलन' ने दी SC जाने और जन आंदोलन की चेतावनी

11 घंटे पहले

जांजगीर में प्रेमिका की हत्या
छत्तीसगढ़

दूसरे प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुए प्रेमी ने की महिला की हत्या, सदमे में खुद भी खाया जहर

12 घंटे पहले

धमतरी के मगरलोड में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम
छत्तीसगढ़

धमतरी में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP