गुरू, 26 नव. 2026

CGKhabar

दूसरे प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुए प्रेमी ने की महिला की हत्या, सदमे में खुद भी खाया जहर

जांजगीर के पंतोरा चौकी इलाके में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंक दी. घटना के बाद गांव में हुई बैठक में संदेह जताए जाने और बेटे द्वारा आत्मसमर्पण की सलाह देने पर आरोपी ने खेत में जाकर जहर का सेवन कर लिया.

C

CG Khabar

25 नव. 2026, 07:05 PM 3 मिनट में पढ़ें 92

जांजगीर में प्रेमिका की हत्या
जांजगीर में प्रेमिका की हत्या

जांजगीर । संवाददाता: कोरबा के जिला अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे 51 वर्षीय शिवचरण यादव ने पुलिस पूछताछ में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, आरोपी ने हत्या के गहरे सदमे में आकर जहर का सेवन कर लिया था. अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से जहर खाने की सूचना मिलने पर जांजगीर जिले के बलौदा थाना अंतर्गत पंतोरा चौकी की पुलिस कोरबा पहुंची, जहां पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने महिला का शव नल के पास झाड़ियों में छिपाया है. 

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर लाश बरामद कर ली है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस पूरी खौफनाक वारदात की शुरुआत रविवार को हुई थी, जब जांजगीर जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में आरोपी शिवचरण यादव ने अपनी प्रेमिका धनेश्वरी बाई को किसी दूसरे प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. मृतका धनेश्वरी बाई के पति की शादी के कुछ समय बाद ही मृत्यु हो चुकी थी. 

दूसरे युवक के साथ प्रेमिका को देख तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर पहले प्रेमी शिवचरण ने धनेश्वरी को मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने के बाद उसने सबूत छिपाने की नीयत से लाश को झाड़ियों में ठिकाने लगा दिया और चुपचाप अपने घर चला गया.

वारदात के बाद जब धनेश्वरी दो दिनों तक अपने घर और गांव में कहीं नजर नहीं आई, तो चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. महिला का कोई सुराग नहीं लगने पर गांव में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें ग्रामीणों ने शिवचरण पर संदेह जताया. हालांकि, उस समय शिवचरण ने पूछताछ में महिला के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया और वहां से घर लौट आया.

गांव की बैठक से घर लौटने के बाद शिवचरण ने अपने बेटे दुर्गेश यादव को पूरी सच्चाई बता दी कि उसने महिला की हत्या कर दी है. सारी बात सुनने के बाद बेटे ने उसे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की सलाह दी. इसके बाद आरोपी शौच के लिए जाने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकला और खेत में जाकर जहर खा लिया. 

जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की और उसे खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए कोरबा जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

गुजरात: छत्तीसगढ़ पुलिस की कस्टडी से भागने के लिए होटल के खिड़की से कूदा नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़: सहायक शिक्षक की परीक्षा 6 दिसंबर को एवं शिक्षक पदों के लिए 20 दिसंबर को
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सहायक शिक्षक की परीक्षा 6 दिसंबर को एवं 1,654 शिक्षक पदों के लिए 20 दिसंबर को

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुआवजा 2.49 करोड़ से घटाकर 2.37 करोड़ रुपये कर दिया
छत्तीसगढ़

HC कोर्ट ने डॉक्टर के परिजनों का मुआवजा 2.49 करोड़ से घटाकर 2.37 करोड़ रुपये कर दिया

11 घंटे पहले

 'महानदी बचाओ आंदोलन' ने दी SC जाने और जन आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद: 'महानदी बचाओ आंदोलन' ने दी SC जाने और जन आंदोलन की चेतावनी

11 घंटे पहले

धमतरी के मगरलोड में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम
छत्तीसगढ़

धमतरी में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार

12 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट-आईएएस जयप्रकाश मौर्य ने अग्रिम जमानत के लिए का दरवाजा खटखटाया
छत्तीसगढ़

कोयला घोटाला: पूरक चालान में नाम जुड़ने के बाद अग्रिम जमानत को HC पहुंचे IAS जयप्रकाश मौर्य

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP