छत्तीसगढ़
गरियाबंद: महानदी में कार गिरने से पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत
रायपुर से दीपावली मनाने गांव जा रहे पत्रकार शीतल साहू का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. टीला एनीकट के पास अनियंत्रित कार महानदी में गिरने से दंपति और उनके दो बच्चों की जान चली गई.
नेपाल में MD सीट का झांसा देकर बिलासपुर के डॉक्टर दंपती से 28 लाख हड़पे
नेपाल के मेडिकल कॉलेज में बेटे का दाखिला कराने का दावा कर बिलासपुर के डॉक्टर दंपती से 28 लाख रुपए ठग लिए गए. किश्तों में सिर्फ आधी रकम लौटाकर लगातार चेक बाउंस कराने वाले कोलकाता के आरोपी के खिलाफ शून्य पर अपराध दर्ज कर केस डायरी पश्चिम बंगाल भेजी गई है.
सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी
बस्तर में CRPF जवानों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया बड़ा बयान— कहा, सशस्त्र माओवादियों के खात्मे के बाद अब 'दिमागी नक्सल' लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं.
जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव
सन्ना क्षेत्र में मासूम जितेंद्र राम की हत्या से दहशत. खेत के गड्ढे से मिला शव, पुलिस ने रिश्तेदार को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.
सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सीआरपीएफ कैंप पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाई और कहा कि सही नीतियों, सुदृढ़ रणनीति और 2014 के बाद मिली राजनीतिक इच्छाशक्ति के बल पर देश से नक्सलवाद का सफाया संभव हो पाया है.
पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव
वर्षों से देश की सीमाओं और संवेदनशील इलाकों में तैनात सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को निभाते हुए प्रधानमंत्री मोदी इस बार बस्तर पहुँच रहे हैं, जहाँ वे जवानों के त्याग और समर्पण को नमन करेंगे.
रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या
रायगढ़ के जैमुड़ा में दहेज लोभियों की बलि चढ़ी विवाहिता. कार के लिए 2 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित नीता पटेल ने उठाया आत्मघाती कदम; पुलिस ने पति, सास व ससुर को भेजा सलाखों के पीछे.
बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा
बैंक लॉकर से गहने और दस्तावेज चोरी होने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला. सुरक्षा में लापरवाही पर एसबीआई को मुआवजा देने का आदेश.
हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज
हसदेव बांगो नहर परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि की वापसी की मांग करने वाले पूर्व भू-स्वामियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने स्पष्ट किया कि 1894 के अधिनियम के तहत राज्य में निहित हो चुकी जमीन पर गैर-उपयोग के आधार पर वापसी का कोई प्रवर्तनीय अधिकार नहीं बनता.
छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव
छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और पारदर्शी शुल्क व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कोचिंग सेंटर (नियंत्रण और नियमन) विधेयक 2026 का खाका लेकर आई है, जिस पर 7 दिनों के भीतर प्रतिक्रियाएं मांगी गई हैं.
धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश
धमतरी जिले में 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत पुलिस ने हेरोइन बेचने वाले 3 आरोपियों को दबोचा. करीब 3.53 लाख रुपये का सामान जब्त कर पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी.
कोरिया: अंतरराष्ट्रीय युद्ध के नाम पर 10 लाख का साइबर फ्रॉड
कोरिया जिले की चरचा ईस्ट कॉलरी में पदस्थ माइनिंग सरदार और उनकी पत्नी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी रिटर्न का लालच देकर 10 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया. साइबर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.