रवि, 29 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: बिना सहमति गर्भपात मामले में डॉक्टर की अग्रिम जमानत खारिज

बिलासपुर में तलाक की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका के चलते पति ने डॉक्टर के साथ मिलीभगत कर तीन महीने की गर्भवती पत्नी का कथित तौर पर बिना सहमति गर्भपात करा दिया. मामले में जिला अदालत ने आरोपी महिला डॉक्टर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है.

C

CG Khabar

29 नव. 2026, 09:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

डॉ उज्जवला कराड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
डॉ उज्जवला कराड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की मर्जी के खिलाफ गर्भपात कराने के गंभीर मामले में जिला न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी महिला डॉक्टर की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है. अदालत के इस फैसले के बाद जेपी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. उज्वला कराड़े पर गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है, हालांकि अब वे राहत पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही हैं.

इस पूरे प्रकरण को लेकर सिविल लाइन सीएसपी परमेश्वर तिलकवार ने स्पष्ट किया है कि पुलिस शिकायत और सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जैसे ही आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए जाएंगे, आरोपियों की गिरफ्तारी सहित आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला तीन महीने की गर्भवती थी. आरोप है कि उसके पति सुयश अग्रवाल को इस बात की आशंका थी कि बच्चे के जन्म के बाद तलाक की प्रक्रिया में अड़चनें आ सकती हैं. 

इसी मंशा के चलते उसने डॉक्टर के साथ मिलीभगत कर पत्नी की सहमति के बिना उसका गर्भपात कराने की साजिश रची. सिरगिट्टी पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर पति सुयश अग्रवाल और डॉक्टर उज्वला कराड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

घटनाक्रम के मुताबिक, बीती 13 नवंबर को आरोपी पति गर्भावस्था की नियमित जांच कराने का झांसा देकर महिला को बिलासपुर स्थित मल्टी स्पेशलिटी एंड वूमेन केयर क्लीनिक नर्सिंग होम (जेपी हॉस्पिटल) ले गया और वहां भर्ती करा दिया. 

पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में उसे बातों में उलझाकर बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया और अचेत अवस्था में ही किसी दस्तावेज पर उसके हस्ताक्षर भी ले लिए गए. होश में आने पर जब महिला को गर्भपात की जानकारी मिली, तो पति ने बच्चे की हार्टबीट कम होने का बहाना बनाया. फिलहाल, जमानत याचिका नामंजूर होने के बाद पुलिस ने सबूत संकलन के साथ अपनी कार्रवाई तेज करने का दावा किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अनियंत्रित ट्रैक्टर किराना दुकान में घुसा, महिला की मौत और पति घायल- सारंगढ़
छत्तीसगढ़

सारंगढ़: बेकाबू ट्रैक्टर के किराना दुकान में घुसने से पत्नी की मौके पर मौत; पति अस्पताल में भर्ती

10 मिनट पहले

मुख्य आरोपी दीपक टंडन के बाद अब साला कमल चौबे रायपुर से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

AI ब्लैकमेलिंग कांड: मुख्य आरोपी दीपक टंडन के बाद अब साला रायपुर से गिरफ्तार

40 मिनट पहले

तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को झारखंड के दुमका से गिरफ्तार किया गया
छत्तीसगढ़

कोरबा: बैंक मैनेजर ने लगाया बैंक को चूना, 93 लाख पार, झारखंड से गिरफ्तार

54 मिनट पहले

DGP ने 18 आत्मसमर्पित माओवादियों को बांटी 75 लाख रुपये की पुनर्वास राशि
छत्तीसगढ़

आंध्र प्रदेश: DGP ने 18 आत्मसमर्पित माओवादियों को बांटी 75 लाख रुपये की पुनर्वास राशि

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट और AI डीपफेक के जरिए अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

एक घंटा पहले

प्लास्टिक-केमिकल युक्त सब्जी खाने से 6 साल के शावक की मौत
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 24 घंटे में 2 हाथियों की मौत, प्लास्टिक-केमिकल युक्त सब्जी खाने से 6 साल के शावक की मौत

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP