रवि, 29 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: बैंक मैनेजर ने लगाया बैंक को चूना, 93 लाख पार, झारखंड से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एसबीआई की बालको शाखा में 93 लाख 60 हजार 797 रुपए के गबन के छह साल पुराने मामले में तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को झारखंड के दुमका से गिरफ्तार किया गया है.

C

CG Khabar

29 नव. 2026, 08:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 32

तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को झारखंड के दुमका से गिरफ्तार किया गया
तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को झारखंड के दुमका से गिरफ्तार किया गया

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की कोरबा अदालत ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बालको शाखा में हुए करोड़ों के गबन के एक मामले में गिरफ्तार तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. एसीबी बिलासपुर की टीम ने लगातार दबिश देते हुए आरोपी को झारखंड के दुमका स्थित उसके आवास से धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद दुमका के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर आरोपी को छत्तीसगढ़ लाया गया और कोरबा की संबंधित अदालत में पेश किया गया.

पूरा मामला करीब छह साल पुराना है, जब वर्ष 2020 में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक बापूजी चरण स्वैन ने ईओडब्ल्यू/एसीबी मुख्यालय रायपुर में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने शुरुआत में अपराध क्रमांक 07/2020 के तहत आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 409 में मामला पंजीबद्ध किया था. 

हालांकि, जांच के दौरान बैंक दस्तावेजों और पैसों के लेनदेन से जुड़े पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए), 13(2) सहित आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 को भी जोड़ा गया.

एसीबी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि 1 जून 2018 से 1 अगस्त 2019 के बीच बालको ब्रांच में मुख्य प्रबंधक के पद पर रहते हुए सुनील कुमार झा के पास बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जिम्मेदारी थी. इसी पद का दुरुपयोग करते हुए उसने बिना किसी अनुमति के बैंक के तीन आंतरिक खातों—टर्म लोन ब्याज खाता, सिस्टम सस्पेंस खाता और डिस्काउंट खाता से 93 लाख 60 हजार 797 रुपए अवैध रूप से निकाल लिए. इस हेराफेरी से बैंक को सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

जांच एजेंसी ने इस गबन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनमें बैंक के आंतरिक खातों के स्टेटमेंट, मूल बैच ट्रांसफर वाउचर और डेबिट वाउचर शामिल हैं. 

एसीबी के अनुसार, रकम स्थानांतरित करने वाले ये सभी वाउचर स्वयं सुनील झा द्वारा ही तैयार किए गए थे. उसने आंतरिक खातों से निकाली गई इस भारी-भरकम राशि को अपनी पत्नी श्वेता झा, ड्राइवर रूदेश्वर सिंह ठाकुर और बैंक के अन्य खाताधारकों के खातों में ट्रांसफर कर दिया था. 

पुलिस ने आरोपी की पत्नी, ड्राइवर और अन्य संबंधित खाताधारकों के बैंक स्टेटमेंट भी जब्त कर लिए हैं, और फिलहाल एसीबी द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
डॉ उज्जवला कराड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: बिना सहमति गर्भपात मामले में डॉक्टर की अग्रिम जमानत खारिज

15 मिनट पहले

मुख्य आरोपी दीपक टंडन के बाद अब साला कमल चौबे रायपुर से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

AI ब्लैकमेलिंग कांड: मुख्य आरोपी दीपक टंडन के बाद अब साला रायपुर से गिरफ्तार

32 मिनट पहले

DGP ने 18 आत्मसमर्पित माओवादियों को बांटी 75 लाख रुपये की पुनर्वास राशि
छत्तीसगढ़

आंध्र प्रदेश: DGP ने 18 आत्मसमर्पित माओवादियों को बांटी 75 लाख रुपये की पुनर्वास राशि

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट और AI डीपफेक के जरिए अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

एक घंटा पहले

प्लास्टिक-केमिकल युक्त सब्जी खाने से 6 साल के शावक की मौत
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 24 घंटे में 2 हाथियों की मौत, प्लास्टिक-केमिकल युक्त सब्जी खाने से 6 साल के शावक की मौत

एक घंटा पहले

भूपेश बघेल ने परिसीमन बिल को बताया अलोकतांत्रिक
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल ने परिसीमन बिल को बताया अलोकतांत्रिक, इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स में 'वोट चोरी' के आरोप

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP