रवि, 29 नव. 2026

CGKhabar

AI ब्लैकमेलिंग कांड: मुख्य आरोपी दीपक टंडन के बाद अब साला रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर के AI ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली प्रकरण में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी दीपक टंडन के बाद अब न्यूज पोर्टल के कथित संपादक और उसके साले कमल प्रसाद चौबे को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

C

CG Khabar

29 नव. 2026, 08:47 AM 3 मिनट में पढ़ें 19

मुख्य आरोपी दीपक टंडन के बाद अब साला कमल चौबे रायपुर से गिरफ्तार
मुख्य आरोपी दीपक टंडन के बाद अब साला कमल चौबे रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर । संवाददातता: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने के हाई-प्रोफाइल मामले में बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस टीम ने रायपुर में दबिश देकर मुख्य आरोपी होटल कारोबारी दीपक टंडन के साले कमल प्रसाद चौबे को धर दबोचा है.

इस मामले में पहले से ही गिरफ्तार मुख्य आरोपी दीपक टंडन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ज्ञात हो कि पुलिस ने दीपक को 6 नवंबर को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था. तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से दो मोबाइल फोन मिले थे, जिनमें न्यूज पोर्टल से संबंधित कई आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो क्लिप मौजूद थे, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. 

इन्हीं डिजिटल साक्ष्यों और मामले की गंभीरता को देखते हुए नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 19 नवंबर को दीपक टंडन की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी.

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी दीपक टंडन एक न्यूज पोर्टल का संचालन करता है, जिसमें उसका साला कमल प्रसाद चौबे पार्टनर और कथित संपादक के तौर पर जुड़ा हुआ था. एफआईआर में नामजद होने के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी. 

अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि पोर्टल के संचालन, आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और पीड़ित पर दबाव बनाने में कमल की क्या भूमिका रही है. इसके साथ ही ठगी के अन्य प्रकरणों में भी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा के खिलाफ 4 अलग-अलग जिलों में कुल 8 एफआईआर दर्ज हैं.

इस पूरे विवाद की शुरुआत 29 अक्टूबर 2026 को हुई थी, जब महाराणा प्रताप नगर निवासी मणिशंकर पांडे ने सिरगिट्टी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी तस्वीरों को AI की सहायता से एडिट कर अश्लील रूप दिया गया और फिर उन तस्वीरों के आधार पर भ्रामक खबरें बनाकर न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया पर साझा की गईं. शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और दबाव बनाकर पैसे ऐंठने की नीयत से यह साजिश रची गई थी.

दीपक टंडन-बरखा टंडन
शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने दीपक टंडन, कमल प्रसाद चौबे और अन्य सहयोगियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया था. फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों और जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की गहनता से जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
डॉ उज्जवला कराड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: बिना सहमति गर्भपात मामले में डॉक्टर की अग्रिम जमानत खारिज

15 मिनट पहले

तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को झारखंड के दुमका से गिरफ्तार किया गया
छत्तीसगढ़

कोरबा: बैंक मैनेजर ने लगाया बैंक को चूना, 93 लाख पार, झारखंड से गिरफ्तार

46 मिनट पहले

DGP ने 18 आत्मसमर्पित माओवादियों को बांटी 75 लाख रुपये की पुनर्वास राशि
छत्तीसगढ़

आंध्र प्रदेश: DGP ने 18 आत्मसमर्पित माओवादियों को बांटी 75 लाख रुपये की पुनर्वास राशि

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट और AI डीपफेक के जरिए अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

एक घंटा पहले

प्लास्टिक-केमिकल युक्त सब्जी खाने से 6 साल के शावक की मौत
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 24 घंटे में 2 हाथियों की मौत, प्लास्टिक-केमिकल युक्त सब्जी खाने से 6 साल के शावक की मौत

एक घंटा पहले

भूपेश बघेल ने परिसीमन बिल को बताया अलोकतांत्रिक
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल ने परिसीमन बिल को बताया अलोकतांत्रिक, इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स में 'वोट चोरी' के आरोप

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP