छत्तीसगढ़
रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी
दीपावली के मौसम में बिलासपुर के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है. अमूल, गोवर्धन और वचन घी सहित 9 प्रतिष्ठानों से लिए गए पनीर व दही के सैंपल रायपुर प्रयोगशाला की जांच में फेल घोषित किए गए हैं.
रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज
आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ प्रमुख की शिकायत पर होटल कारोबारी दंपती दीपक और बरखा टंडन पर तेलीबांधा थाने में एफआईआर. जानिए नगर निगम की सील तोड़ने से लेकर बिलासपुर के AI ब्लैकमेलिंग केस तक की पूरी कहानी.
जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान
शराब के नशे में धुत बीकॉम के छात्र ने गढ़ाटोली में खाना परोसने की बात को लेकर अपनी मां पर अधजली लकड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव
चांपा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले 20-25 वर्षीय अज्ञात युवक (नीला जैकेट पहने) की पहचान के लिए GRP ने अपील जारी कर मोबाइल नंबर 6267492647 पर सूचना देने का आग्रह किया है.
रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार
रायगढ़ के घरघोड़ा में अंधविश्वास के नाम पर युवती से रेप और 6 लाख की ठगी. पुलिस ने तांत्रिक चंद्र कुमार और उसकी साथी गायत्री को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल
कुम्हारी के जंजगिरी पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तैयारियों और महादेव सट्टा ऐप मामले पर राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया.
चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा
जल्दी पैसा कमाने का लालच और सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल इंसान को किस हद तक ले जा सकता है, इसकी खौफनाक मिसाल जशपुर में सामने आई है. एक व्यक्ति ने अपने ही 4 साल के मासूम रिश्तेदार की बलि चढ़ा दी.
सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत
सूरजपुर जिले में दिवाली की रात 'कबड़ा कान' हाथी के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने वन विभाग को घेर लिया.
अहमदाबाद में स्वर्णिम सफलता के बाद भिलाई की दीपांशी नेताम की नज़रें अब ओलंपिक पर
अहमदाबाद में सीनियर रैंकिंग तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भिलाई की दीपांशी नेताम ने राज्य का मान बढ़ाया है. अपनी इस उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय अनुभवों और ओलंपिक में भारत के प्रतिनिधित्व की तैयारियों पर युवा फेंसर ने खुलकर बात की.
दीवाली पर रेलवे ट्रैक पर पटाखे फोड़ने वाला यात्री पेंड्रा रोड स्टेशन से गिरफ्तार
दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सफर के दौरान उस्लापुर स्टेशन पर ट्रैक पर उतरकर रॉकेट छोड़ने और चलती ट्रेन से पटाखे लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी सुजीत सिंह को पेंड्रा रोड स्टेशन पर हिरासत में लिया गया.
रायपुर में रणजी ट्रॉफी मैच रद्द: NGT के बैन के बाद BCCI ने बदले दो मुकाबले
ग्राउंडवाटर और जल संरक्षण से जुड़ी लापरवाही के चलते NGT की रोक के बाद BCCI ने छत्तीसगढ़ के दो होम रणजी ट्रॉफी मुकाबलों को रायपुर से बाहर स्थानांतरित कर दिया है.
रायपुर के टिकेश्वर साहू रूस में झूठे केस में गिरफ्तार, सेना में भर्ती का बनाया जा रहा दबाव
नौकरी के नाम पर रूस गए रायपुर के 38 वर्षीय टिकेश्वर साहू को वहां फर्जी ड्रग्स केस में हिरासत में लिया गया है. परिजनों का आरोप है कि उन्हें रूसी सेना में शामिल होकर युद्ध लड़ने या 20 साल जेल काटने की धमकी दी जा रही है.