रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टला

C

CG Khabar

06 अक्टू. 2026, 06:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

ज्ञानेश कुमार
ज्ञानेश कुमार

रायपुर । संवाददाता: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग (ECI) के वरिष्ठ अधिकारियों का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया है. मंगलवार (6 अक्टूबर 2026) को राज्य सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में इस संबंध में जानकारी दी गई. मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित था.


छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, चुनाव आयोग ने "अपरिहार्य कारणों" के चलते इस यात्रा को फिलहाल टाल दिया है. आयोग की ओर से नई तारीखों की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी.

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश कुमार इन दिनों मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.


निर्वाचन अधिकारी के पत्र में यह भी बताया गया था कि 7 और 8 अक्टूबर के प्रवास के दौरान ज्ञानेश कुमार को 'राज्य अतिथि' (State Guest) का दर्जा दिया गया था और उनके स्वागत तथा सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल निर्देश जारी कर दिए गए थे.


तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त का दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर, कबीरधाम के भोरमदेव मंदिर और बस्तर जिले के विश्वप्रसिद्ध चित्रकूट जलप्रपात जाने का शेड्यूल भी प्रस्तावित था, जिसे फिलहाल टाल दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP