रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा: माओवादियों का डंप बरामद, AK-47, INSAS समेत गोला-बारूद मिले

C

CG Khabar

06 अक्टू. 2026, 02:12 PM 2 मिनट में पढ़ें 4

नक्सली
नक्सली

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा और बुरदुम गांवों के बीच जंगलों और पहाड़ियों में चलाए गए एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा डंप बरामद किया है.


दंतेवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में माओवादियों के ठिकाने और डंप की पुख्ता सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने इलाके में विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक AK-47 राइफल, एक इंसास राइफल, 6 देशी बंदूकें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) और उसके शैल, टिफिन बम, कुकर बम, कोडेक्स वायर, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और माओवादी वर्दियां बरामद कीं.


पुलिस प्रशासन ने बताया कि माओवादियों द्वारा पूर्व में सुरक्षा बलों पर किए गए हमलों में लगभग 100 हथियार लूटे गए थे, जिनमें से अब तक 72 हथियार बरामद किए जा चुके हैं. 


राज्य में सशस्त्र माओवादी उपस्थिति के खात्मे के बाद से बस्तर संभाग के दंतवाड़ा समेत सभी सात जिलों में सुरक्षा बल लगातार सर्च और एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे हैं, ताकि माओवादियों द्वारा छिपाए गए बचे हुए हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों को पूरी तरह निष्क्रिय किया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP