खबर खास
युद्ध, सूखा और महंगे मालभाड़े से 2027 तक बढ़ सकती है महंगाई
युद्ध-जनित शिपिंग व्यवधानों, अल-नीनो के कारण सूखे और बढ़ती इनपुट लागतों की वजह से दुनिया भर में खाद्य वस्तुएं महंगी हो रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि खाद्य मुद्रास्फीति का यह दबाव 2027 तक जारी रह सकता है.
सरकार ने चीनी और गन्ने के रस से इथेनॉल बनाने पर लगाई रोक
घरेलू बाजार में चीनी की किल्लत और बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 2026-27 आपूर्ति वर्ष हेतु गन्ने से बने इथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है. अब पेट्रोल में 20% मिश्रण का लक्ष्य मुख्य रूप से मक्का और अनाज आधारित इथेनॉल से पूरा किया जाएगा.
दिल्ली की रामलीला में रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच!
दिल्ली के पीतमपुरा में इस साल दशहरा पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा. आयोजक इसे 'स्वच्छ भारत' अभियान के तहत गंदगी के खिलाफ संदेश बता रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर लोग इसे धार्मिक त्योहार का राजनीतिकरण बताकर नाराजगी जता रहे हैं.
UAPA के तहत आरोपी होने पर भी विदेश यात्रा पर पूर्ण रोक नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगा मामले की आरोपी नताशा नरवाल को यूके (ब्रिटेन) जाने की अनुमति दे दी है. अदालत ने कहा कि UAPA के तहत मामला होने का मतलब विदेश यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगाना नहीं है.
इलाहाबाद हाई कोर्ट: BNS की धारा 69 में 'महिला' के अंतर्गत ट्रांसवुमन शामिल नहीं
इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: BNS की धारा 69 के तहत 'महिला' शब्द में ट्रांसवुमन शामिल नहीं, आरोपी को मिली जमानत.
कैंसर की 137 दवाओं के दाम 9 नवंबर से घटेंगे: NPPA ने ट्रेड मार्जिन 30% तय किया
नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 प्रमुख दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा 30 प्रतिशत तय कर दी है. इसके तहत अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ट्रेड मार्जिन 30% पर सीमित रहेगा, जो स्टॉकिस्ट या वितरक के मूल्य (PTS) पर 42.86% के मार्क-अप के बराबर है.
बच्चों को भी इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार है: सुप्रीम कोर्ट
ऑनलाइन खतरों या अश्लील सामग्री का हवाला देकर बच्चों को इंटरनेट के इस्तेमाल से पूरी तरह से वंचित नहीं किया जा सकता. 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस' की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने यह ऐतिहासिक व्यवस्था दी.
जनगणना नियमों में बदलाव: अब प्राइवेट टीचर व बैंक कर्मचारी भी बनेंगे प्रगणक
भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय (ORGI) की ओर से 16 अक्टूबर को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, अब सरकारी और स्थानीय निकायों के अलावा एडेड व गैर-सहायता प्राप्त (प्राइवेट) स्कूलों के शिक्षक, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंक, सार्वजनिक उपक्रम (PSU), कंपनियों, सोसायटियों और ट्रस्टों के कर्मचारियों को भी जनगणना ड्यूटी में लगाया जा सकेगा.
6 माह तक के बच्चों के खाने में मिठास मिलाने पर रोक लगेगी
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 6 महीने तक के नवजात शिशुओं के लिए बनने वाले खाद्य उत्पादों और डिब्बाबंद दूध में अलग से सुक्रोज (सामान्य चीनी) और फ्रक्टोज मिलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है.
मेक्सिको: तीन हत्यारों को हर एक को 158 साल की जेल
मेक्सिको की बाहा कैलिफोर्निया राज्य की एक अदालत ने वर्ष 2024 में दो ऑस्ट्रेलियाई भाइयों और उनके अमेरिकी दोस्त की सनसनीखेज हत्या के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.
चीन: नैनो-आयरन थेरेपी से 84% एडवांस्ड मरीजों में थमा कैंसर का बढ़ना
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर है कि एडवांस्ड और मेटास्टैटिक कैंसर से जूझ रहे उन मरीजों के लिए एक नई उम्मीद सामने आई है, जिन पर परंपरागत इलाज असर करना बंद कर चुके थे.
दार्जिलिंग: मतदाता सूची संशोधन के कारण 42 मजदूर सरकारी सहायता से वंचित
दार्जिलिंग के बंद पड़े सिंगतम चाय बागान के 42 मजदूरों को इस त्योहार के मौसम में पश्चिम बंगाल सरकार की वित्तीय सहायता नहीं मिल सकी है.