सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

HIV की क्रांतिकारी दवा पर एकाधिकार का साया

C

CG Khabar

01 अक्टू. 2026, 06:57 PM 3 मिनट में पढ़ें 22

लेनाकापावीर
लेनाकापावीर

नई दिल्ली । डेस्क: एचआईवी संक्रमण को रोकने में वरदान मानी जा रही छह-महीने में एक बार लगने वाली दवा ‘लेनाकापावीर’ के आगमन के साथ ही इसके एकाधिकार और वैश्विक पहुंच को लेकर एक बड़ा नैतिक सवाल खड़ा हो गया है. दक्षिण अफ्रीका और युगांडा जैसे देशों में हजारों युवा महिलाओं पर किए गए नैदानिक परीक्षणों में यह इंजेक्शन 100 प्रतिशत प्रभावी साबित हुआ है, जिसे विज्ञान जगत में दशक की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इसे एचआईवी से बचाव के लिए एक अत्यंत प्रभावी साधन माना है. लेकिन इस अभूतपूर्व सफलता के बावजूद, कॉर्पोरेट एकाधिकार के कारण यह दवा उन्हीं लोगों की पहुंच से दूर होती दिख रही है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है. इस दवा का ईजाद अमेरिकी की ilead Sciences नामक दवा कंपनी ने की है.


परीक्षण में योगदान देने वाले देश ही सस्ती पहुंच से बेदखल


सबसे बड़ा विरोधाभास यह है कि जिन देशों की आबादी ने जोखिम उठाकर इस दवा के क्लिनिकल ट्रायल में हिस्सा लिया और इसके प्रभावी होने के वैज्ञानिक प्रमाण जुटाने में मदद की, उनमें से कई मध्य-आय वाले देशों को ही निर्माता कंपनी के सस्ते जेनेरिक समझौतों से बाहर रख दिया गया है. ब्राजील, मेक्सिको, अर्जेंटीना और पेरू जैसे देशों में, जहां एचआईवी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, सस्ती जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो सकेंगी. 'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' (एमएसएफ) जैसी अंतरराष्ट्रीय मानवीय संस्थाओं का स्पष्ट कहना है कि जिन लोगों ने दवा को प्रभावी सिद्ध करने में अपनी भूमिका निभाई, उन्हें ही बाद में इसके किफायती संस्करणों से वंचित कर देना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है.

विज्ञापन


मानव ज्ञान की साझी विरासत और एकाधिकार पर नैतिक सवाल


इस पूरी व्यवस्था पर एक मौलिक वैज्ञानिक और नैतिक सवाल खड़ा होता है. जैसा कि सर्वविदित है-क्रमबद्ध ज्ञान को ही विज्ञान कहा जाता है. विज्ञान कभी भी किसी एक बंद कमरे या रातों-रात शून्य में आकार नहीं लेता. क्या अतीत के स्थापित सिद्धांतों, पुराने फॉर्मूलों और पीढ़ियों से चले आ रहे अनुसंधान के बिना इस दवा का ईजाद संभव था? निश्चित रूप से नहीं. वर्तमान में विकसित होने वाली हर नई दवा मानव जाति के संचित ज्ञान और वैज्ञानिकों के निरंतर प्रयासों की नींव पर खड़ी होती है. ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि जब ज्ञान की यह विरासत पूरी मानवता की है, तो किसी एक निजी दवा कंपनी को इस पर एकाधिकार क्यों दिया जाना चाहिए?


व्यापारिक मुनाफे से ऊपर मानवीय रक्षा का संकल्प जरूरी


जब अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में कटौती के कारण एचआईवी रोकथाम कार्यक्रम पहले से ही संकट में हैं, तब इस दवा का उपयोग व्यापारिक मुनाफा कमाने के बजाय मानवता की रक्षा में किया जाना चाहिए. अमेरिका में इस दवा की सालाना कीमत करीब 28,000 डॉलर है, जबकि इसका जेनेरिक संस्करण महज 40 डॉलर में तैयार हो सकता है. इसके बावजूद, पेटेंट और लाइसेंसिंग की बंदिशों के कारण लाखों जरूरतमंदों तक इसे पहुंचने में वर्षों का समय लग जाएगा. जन-स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस प्रकार की ऐतिहासिक खोजों को बौद्धिक संपदा अधिकारों की जंजीरों में बांधकर रखने के बजाय, अनिवार्य लाइसेंसिंग जैसे कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल कर इसे जल्द से जल्द वैश्विक स्तर पर सर्वसुलभ बनाया जाना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

12 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

एक दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक दिन पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

2 दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP