खबर खास
आंध्र प्रदेश और यानम तट टकराया खतरनाक चक्रवात 'अर्नब', 150 KM/H की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं
चक्रवात 'अर्नब' के लैंडफॉल के साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का कहर जारी है. 3 उड़ानों के रद्द होने और कई पेड़ उखड़ने की खबर है. आईएमडी ने अगले कुछ घंटों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है.
पोप लियो की लंग कैंसर सर्जरी: बदला लोगों का नजरिया- वे भी हम सभी की तरह एक आम इंसान हैं
पोप लियो की हालिया कैंसर सर्जरी के बाद वेटिकन के विदेश मंत्री आर्चबिशप पॉल गैलाघेर ने उनके स्वास्थ्य और दक्षिण अमेरिका दौरे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. कई लोग उन्हें एक बेहद शक्तिशाली और अजेय व्यक्तित्व मानते थे. लेकिन इस बीमारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे भी हम सभी की तरह एक आम इंसान हैं.
दवाओं की MRP पर सुप्रीम कोर्ट: 'क्या व्यवस्था केवल फार्मा कंपनियों की मदद के लिए है?'
दवाओं के भारी-भरकम एमआरपी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र सरकार से पूछा सवाल— क्या पूरी व्यवस्था सिर्फ दवा कंपनियों की मदद के लिए काम कर रही है? आदेश सुरक्षित.
डिजिटल डेटा सुरक्षा कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रमुख मीडिया समूह
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 के खिलाफ मीडिया समूहों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. हालांकि, कोर्ट ने सरकार का पक्ष सुने बिना कानून पर किसी भी प्रकार की अंतरिम रोक लगाने से स्पष्ट इनकार कर दिया है.
100 साल से ज्यादा जी रही हैं इटली के बोलोटाना गांव की महिलाएं, वैज्ञानिकों को किया हैरान
इटली के एक छोटे से पहाड़ी गांव बोलोटाना में महिलाएं 100 साल से भी अधिक का जीवन जी रही हैं. वैज्ञानिकों की रिसर्च में सामने आई लंबी उम्र की यह अनोखी और प्रेरणादायक कहानी.
महिला वकीलों के लिये जिला से तालुका अदालतों तक अलग बार रूम और शौचालय बनाने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
देश की हर अदालत में अब महिला वकीलों के लिए अलग बार रूम, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं होंगी. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि महिला वकीलों की संख्या कम हो या ज्यादा, सुविधाओं के निर्माण में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को मिली मंजूरी: अब E100 इथेनॉल पर भी चलेंगी गाड़ियां
सड़क परिवहन मंत्रालय ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में बदलाव कर E100 फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को हरी झंडी दे दी है. हालांकि, सामान्य पेट्रोल और E20 गाड़ियों पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा. पढ़िए सरकार के नए दिशानिर्देश.
मैराथन फ्यूजन का दावा: न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदला
क्या इंसानों ने खोज ली है पारस पत्थर की शक्ति? सैन फ्रांसिस्को के एक स्टार्टअप ने न्यूक्लियर फ्यूजन के ज़रिए पारे को सोने में बदलने का बड़ा दावा किया है.
चक्रवात 'अर्नब': आंध्र और ओडिशा में रेड अलर्ट, 140 km/h की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' तेजी से खतरनाक रूप ले रहा है. आंध्र प्रदेश में 5.7 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी शुरू हो चुकी है, वहीं ओडिशा के 6 जिलों में पर्यटकों और मछुआरों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. जानिए मौसम विभाग की पूरी चेतावनी और दोनों राज्यों की तैयारियां.
क्या बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय भारत से आगे निकल गई है? जानिए IMF रिपोर्ट की सच्चाई
क्या बांग्लादेश प्रति व्यक्ति आय में भारत से आगे निकल रहा है? IMF के नए आंकड़ों से समझें nominal GDP, महंगाई और क्रय शक्ति (PPP) के बीच का असली अंतर और जानें दोनों देशों के आर्थिक भविष्य की तस्वीर.
कांगो में 4,687 मौतों के बाद जागा प्रशासन: इबोला वैक्सीन का ट्रायल शुरू
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इतिहास का सबसे भयावह इबोला प्रकोप जारी है. इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए एक नया और महत्वपूर्ण वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया गया है, जिसमें मर्क, मॉडर्ना और ऑक्सफोर्ड-सीरम इंस्टीट्यूट की टीके शामिल हैं.
कैंसर की बायोसिमिलर दवा 'निवोलुमेब' की कीमत 1 लाख से घटकर 30 हजार रुपये हुई
महंगे कैंसर इलाज से परेशान मरीजों के लिए बड़ी राहत! भारत में निवोलुमेब का नया बायोसिमिलर पेश होने के बाद इम्यूनोथेरेपी की लागत में भारी गिरावट आई है. डॉक्टर अब अधिक मरीजों को यह प्रभावी इलाज दे पा रहे हैं, जिससे गंभीर कैंसर मामलों में भी जीवित रहने की संभावना कई गुना बढ़ गई है.