रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में स्टर्लिंग हॉलिडे रिसॉर्ट्स: जगदलपुर में खुला 'स्टर्लिंग नमन बस्तर'

स्टर्लिंग नमन बस्तर

C

CG Khabar

29 अग. 2026, 06:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

छत्तीसगढ़ में स्टर्लिंग हॉलिडे रिसॉर्ट्स: जगदलपुर में खुला 'स्टर्लिंग नमन बस्तर'

जगदलपुर । संवाददाता: ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी ब्रांड 'स्टर्लिंग हॉलिडे रिसॉर्ट्स' ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 'स्टर्लिंग नमन बस्तर' के शुभारंभ के साथ राज्य में अपनी पहली एंट्री की है. यह देश में कंपनी का 80वां रिसॉर्ट है, जो जगदलपुर में किसी राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड के तहत संचालित होने वाला पहला होटल भी बन गया है.


बस्तर का यह क्षेत्र घने जंगलों, चित्रकोट और तीरथगढ़ जैसे जलप्रपातों, कांगेर घाटी की चूना पत्थर की गुफाओं, स्थानीय हाट-बाजारों और ढोकरा शिल्प कला के लिए प्रसिद्ध है. अब पर्यटक इस रिसॉर्ट को अपना आधार बनाकर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव आसानी से ले सकेंगे. 

विज्ञापन


इसके अलावा, यात्रियों को स्थानीय खान-पान जैसे बास्ता, अंगकर रोटी, चौर भाजा, फररा और तीखुर का स्वाद लेने का अवसर भी मिलेगा.


चित्रकोट रोड पर लगभग 3.21 एकड़ में फैला यह रिसॉर्ट 45 कमरों के साथ तैयार किया गया है, जिसमें गार्डन-फेसिंग कमरे, सुइट्स और एक प्राइवेट पूल विला शामिल हैं. मेहमानों की सुविधाओं के लिए यहाँ इनडोर स्विमिंग पूल, स्पा, रिक्रिएशन एरिया के साथ-साथ 'आम्रवन' (शुद्ध शाकाहारी बहु-व्यंजन रेस्तरां) और 'लिटिल बाइट्स' कैफे जैसी व्यवस्था की गई है. 


पारिवारिक कार्यक्रमों और आयोजनों के लिए यहाँ विस्तृत लॉन और बैंक्वेट स्पेस भी उपलब्ध हैं.


जगदलपुर हवाई अड्डे के हैदराबाद और रायपुर से सीधे हवाई संपर्क से जुड़ने के कारण अब बस्तर पहुंचना पहले से काफी आसान हो गया है. स्टर्लिंग की यह नई शुरुआत कंपनी की 'डेस्टिनेशन-लेड' विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत उभरते हुए पर्यटन स्थलों में गुणवत्तापूर्ण हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं स्थापित कर स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP