रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सातवीं के छात्र ने साथी पर किया ब्लेड से हमला

H

Hupendra Sharma

12 जुल. 2025, 09:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

 साथी पर ब्लेड से हमला
साथी पर ब्लेड से हमला

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मिडिल स्कूल के छात्र ने साथी को ब्लेड से गायल कर दिया. मामूली बात पर कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने दूसरे छात्र पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया.


छात्र के गले और चेहरे पर गंभीर चोट आई है. घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना के बाद से आरोपी छात्र फरार है.

विज्ञापन


यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी के शासकीय दादर माध्यमिक शाला का है. यहां एक साथ पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.


यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे छात्र पर धारदार ब्लेड से गले और चेहरे पर हमला कर दिया.


बताया गया कि खेल की छुट्टी में बच्चे स्कूल से लगे बांस बाड़ी नर्सरी गए थे. वहां पीड़ित छात्र अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था.


इस बीच आरोपी छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा. उस दिन वह स्कूल नहीं आया था. आरोप है कि अचानक उसने अपने जेब से ब्लेड निकाला और छात्र पर हमला कर दिया.


अचानक हुए हमले से छात्र कुछ समझ भी नहीं पाया और लहूलुहान हो गया. छात्र के गले और चेहरे पर काफी लंबा और गहरा जख्म हो गया है.


घटना के समय स्कूल के अन्य छात्र भी वहां मौजूद थे. घटना से घबराए अन्य छात्रों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर शिक्षकों को जानकारी दी.


आनन-फानन में शिक्षक, घायल छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी मानिकपुर पुलिस चौकी को दी गई.


फिलहाल घायल छात्र का इलाज अस्पताल में जारी है. घायल छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP