शुक्र, 30 अक्टू. 2026

CGKhabar

केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने पूजा की, मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी कर 'हराम' बताया

अभिनेत्री सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आपत्ति जताते हुए इसे 'हराम' बताया है और अल्लाह से तौबा करने की सलाह दी है.

C

CG Khabar

30 अक्टू. 2026, 01:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 34

सारा अली
सारा अली

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की हालिया केदारनाथ यात्रा को लेकर एक नया धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है. हिमालयी धाम से गहरा जुड़ाव रखने वाली अभिनेत्री को मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक मुस्लिम धर्मगुरु की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. 

बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा और हिंदू रीति-रिवाजों में हिस्सा लेने को इस्लामिक शरीयत के तहत 'हराम' और 'नाजायाज' करार देते हुए फतवा जारी किया है. 

एएनआई (ANI) से बातचीत में धर्मगुरु ने कहा कि युवा मुसलमानों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने शरीयत का रुख स्पष्ट किया है. उनके अनुसार, किसी भी मुस्लिम के लिए किसी दूसरे धर्म के अनुष्ठानों में भाग लेना या पूजा करना सख्त मना है. 

उन्होंने कहा कि यदि सारा ने अपनी इच्छा से मंदिर में प्रार्थना की है और आशीर्वाद मांगा है, तो उन्होंने गुनाह किया है. 

इसके साथ ही धर्मगुरु ने उन्हें अल्लाह से तौबा करने और माफी मांगने की सलाह दी है. 

उल्लेखनीय है कि सारा अली खान का केदारनाथ से पुराना नाता रहा है. उन्होंने साल 2018 में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और वे अक्सर इस पवित्र धाम की यात्रा कर तस्वीरें साझा करती रहती हैं. 

अपनी हालिया यात्रा के दौरान भी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने मुख्य केदारनाथ मंदिर में पूजा-आरती की और पास के भुकुंट भैरव मंदिर जाकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
इमरान खान-अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे हाईकोर्ट से अभिनेता इमरान खान को राहत, 2 नवंबर तक भारत छोड़ने के नोटिस पर लगी रोक

2 दिन पहले

रामायण: पार्ट वन का पोस्टर
रचना संसार

'रामायण: पार्ट वन' की एडवांस बुकिंग में 5 दिनों में 2 लाख से ज्यादा टिकटें बिकी

5 दिन पहले

राखी सावंत
रचना संसार

राखी सावंत को कोर्ट से बड़ी राहत, 14 साल पुराने मामले में गैर-जमानती वारंट रद्द

6 दिन पहले

टाइगर श्राफ
रचना संसार

टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दूसरा बॉलीवुड सितारा था मुख्य निशाना

1 सप्ताह पहले

उर्वशी रौतेला
रचना संसार

छत्तीसगढ़ नवरात्रि: उर्वशी रौतेला ने 70 लाख के चनिया चोली में अपने गरबा डांस से बांधा समां

1 सप्ताह पहले

टाइगर श्राफ
रचना संसार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी: कोटा से 3 आरोपी हिरासत में

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP