रवि, 25 अक्टू. 2026

CGKhabar

'रामायण: पार्ट वन' की एडवांस बुकिंग में 5 दिनों में 2 लाख से ज्यादा टिकटें बिकी

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण: पार्ट वन' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. मात्र 5 दिनों में 2 लाख से ज्यादा टिकटें बेचकर फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

C

CG Khabar

25 अक्टू. 2026, 12:47 PM 2 मिनट में पढ़ें 29

रामायण: पार्ट वन का पोस्टर
रामायण: पार्ट वन का पोस्टर

मुंबई । डेस्क: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. दशहरा के मौके पर एडवांस बुकिंग खुलने के महज 5 दिनों के भीतर फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है. ट्रेड रिपोर्ट्स और डेटा ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, फिल्म अब तक प्री-सेल्स में सकल ₹11.11 करोड़ की कमाई कर चुकी है, जिसमें 2 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई है.

देशभर में फिल्म के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से 15 दिन पहले ही कई थिएटर्स हाउसफुल हो चुके हैं. एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान हिंदी भाषा का है, जो कुल बिक्री का लगभग 87 फीसदी हिस्सा है. 

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र ₹2.44 करोड़ की कमाई के साथ सबसे आगे है, जबकि दिल्ली (₹2.24 करोड़) और कर्नाटक (₹1.71 करोड़) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

इस जबरदस्त रिस्पॉन्स में प्रीमियम फॉर्मेट्स, खासकर IMAX और 4DX की सबसे अहम भूमिका रही है. 

कुल शोज का महज 3.8 फीसदी होने के बावजूद IMAX स्क्रीन्स ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन में लगभग 25 फीसदी का योगदान दिया है. औसतन जहां रेगुलर शोज में प्रति स्क्रीन 35 टिकटें बिकी हैं, वहीं IMAX में औसतन 170 टिकट प्रति शो बिक रही हैं—जो कि सामान्य शोज से लगभग पांच गुना ज्यादा है. 

IMAX टिकट की औसत कीमत ₹1,095 होने के बावजूद दर्शकों में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है.

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है. 

फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और हनुमान के रूप में सनी देओल नजर आएंगे. इनके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर और अनुपम खेर जैसे कई दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने मिलकर तैयार किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राखी सावंत
रचना संसार

राखी सावंत को कोर्ट से बड़ी राहत, 14 साल पुराने मामले में गैर-जमानती वारंट रद्द

एक दिन पहले

टाइगर श्राफ
रचना संसार

टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दूसरा बॉलीवुड सितारा था मुख्य निशाना

4 दिन पहले

उर्वशी रौतेला
रचना संसार

छत्तीसगढ़ नवरात्रि: उर्वशी रौतेला ने 70 लाख के चनिया चोली में अपने गरबा डांस से बांधा समां

5 दिन पहले

टाइगर श्राफ
रचना संसार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी: कोटा से 3 आरोपी हिरासत में

5 दिन पहले

आमिर खान
रचना संसार

भांजे इमरान खान के देश छोड़ने के नोटिस के बीच राज ठाकरे से मिले आमिर खान

6 दिन पहले

टाइगर श्राफ
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता

6 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP