रवि, 25 अक्टू. 2026

CGKhabar

SEBI करेगा शॉर्ट सेलिंग और SLB नियमों की समीक्षा

शेयर बाजार को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए SEBI शॉर्ट सेलिंग और SLB फ्रेमवर्क की समीक्षा करने जा रहा है. सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने मुंबई में ANMI के 16वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

C

CG Khabar

25 अक्टू. 2026, 12:45 PM 2 मिनट में पढ़ें 26

SEBI
SEBI

मुंबई । डेस्क: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) देश के शेयर बाजार में तरलता को दुरुस्त करने और सही प्राइस डिस्कवरी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. नियामक संस्था जल्द ही शॉर्ट सेलिंग और सिक्योरिटीज लैंडिंग एंड बरोइंग (SLB) से जुड़े नियमों व ढांचे की व्यापक समीक्षा करेगी. इस कदम का मुख्य उद्देश्य ट्रेडिंग टर्मिनलों के गलत इस्तेमाल को रोकना और बाजार की सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाना है.

एसोसिएशन ऑफ एनएसई मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) द्वारा मुंबई में आयोजित 16वें अंतरराष्ट्रीय कैपिटल मार्केट कन्वेंशन को संबोधित करते हुए सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने इस समीक्षा की घोषणा की. 

उन्होंने स्पष्ट किया कि कैपिटल मार्केट की मजबूती के लिए शॉर्ट सेलिंग और उधार-लेनदेन के नियमों को नए सिरे से आंकना समय की मांग है.

यह समीक्षा ऐसे समय में बेहद अहम मानी जा रही है जब सेबी अंतरराष्ट्रीय फर्म 'जेन स्ट्रीट' (Jane Street) द्वारा बैंक निफ्टी सूचकांक में कैश, फ्यूचर्स और ऑप्शंस के जरिए की गई कथित बाजार हेरफेर की जांच कर रहा है. 

इसके अलावा, सेबी तकनीक से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सैंडबॉक्स और एआई के जिम्मेदार उपयोग के लिए दिशानिर्देश अंतिम चरण में ला रहा है. ब्रोकरों की तकनीक पर निर्भरता और ट्रेडिंग में एल्गोरिदम के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सेबी बाजार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय निगरानी ढांचा तैयार कर रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
इलाहाबाद हाईकोर्ट
खबर खास

पॉक्सो मामलों में पीड़ितों को वित्तीय मदद के लिए इंजरी रिपोर्ट अनिवार्य नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

59 मिनट पहले

मतदाता सूची
खबर खास

यूपी: वोटर लिस्ट में दर्ज हुए 'राम ने यादव को मारा' जैसे अजीब नाम, EC ने ERO और AERO से मांगा जवाब

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

चीन ने अंतरिक्ष को सैन्यीकरण से बचाने के लिए दुनिया से की एकजुट होने की अपील

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

80 हजार साल का सफर: 2028 में लॉन्च होगा इंसानियत का पहला इंटरस्टेलर मिशन

2 दिन पहले

मधुबाला
खबर खास

कराची चिड़ियाघर: नूर जहां की याद और मधुबाला की जिंदगी बचाने की जिद

2 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

SC में सरकार का बड़ा कबूलनामा: अस्पतालों की मनमानी से बेबस मरीज, 1000% तक वसूला जा रहा मुनाफा

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP