गुरू, 29 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के समक्ष उठाया पाक को F-16 पैकेज का मुद्दा

फिलीपींस के सेबू में आयोजित ADMM-Plus बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट पैकेज देने पर कड़ी आपत्ति जताई और आतंकवाद पर दोहरा रवैया न अपनाने की चेतावनी दी.

C

CG Khabar

29 अक्टू. 2026, 06:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 29

राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री

नई दिल्ली । डेस्क: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू शहर में आयोजित 13वें आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग-प्लस (ADMM-Plus) के इतर अमेरिकी रक्षा मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ वॉर) पीट हेगसेथ से मुलाकात की. इस उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता के दौरान राजनाथ सिंह ने वाशिंगटन द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे F-16 फाइटर जेट रखरखाव व अपग्रेड पैकेज और संवेदनशील सैन्य तकनीकों पर भारत की ओर से सख्त आपत्ति दर्ज कराई.

सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत, पाकिस्तान के F-16 कार्यक्रम के लिए अमेरिका द्वारा दिए जाने वाले उन्नत समर्थन पैकेज का कड़ा विरोध करता है. उन्होंने संभवतः चीन और ईरान जैसे देशों की ओर इशारा करते हुए अमेरिका को सतर्क किया कि पाकिस्तान को दी जा रही संवेदनशील अमेरिकी तकनीक किसी तीसरे देश के हाथों में पहुंच सकती है. 

इसके साथ ही, पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को संरक्षण देने का हवाला देते हुए राजनाथ सिंह ने अमेरिका को आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरे मापदंड न अपनाने की दोटूक चेतावनी भी दी.

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए 649 मिलियन डॉलर के F-16 सहायता पैकेज की घोषणा की है, जिसमें एवियोनिक्स अपग्रेड, क्रिप्टोग्राफिक मॉड्यूल, सिमुलेटर, ट्रेनिंग और स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को खत्म करने के प्रति अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहराई. 

राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद का पोषण, प्रशिक्षण और वित्तपोषण करने वाले देशों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अमेरिका के अटूट समर्थन का आश्वासन दिया.

इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने अपने 10-वर्षीय 'भारत-अमेरिका रक्षा ढांचे' की प्रगति की समीक्षा की और सैन्य सहयोग, समुद्री सुरक्षा तथा रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने का निर्णय लिया. 

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि पीट हेगसेथ के साथ उनकी बैठक बेहद सार्थक रही और दोनों देशों की यह मजबूत साझेदारी एक स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्लैवियो बोलसोनारो
देश-विदेश

फ्लैवियो बोलसोनारो का चुनाव में धांधली का दावा, बोले- 'मैं ही हूं ब्राजील का असली राष्ट्रपति-निर्वाचित'

एक घंटा पहले

पीएम मोदी
देश-विदेश

बैलट पेपर से हुए MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, PM मोदी ने पूछा- बताओ कितनी सीटें जीतीं?

9 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
देश-विदेश

दिल्ली SIR: 'जो पहले से पंजीकृत हैं, उनसे नए वोटर वाला फॉर्म 6 क्यों?' — सुप्रीम कोर्ट

9 घंटे पहले

स्पेन में दो ट्रेनों की टक्कर
देश-विदेश

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर: 64 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 80 से अधिक घायल

11 घंटे पहले

नीरज यादव
देश-विदेश

तीन बार के एशियाई पैरा खेल चैंपियन नीरज यादव ने की खुदकुशी

18 घंटे पहले

चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI)
देश-विदेश

दिवाली पर व्यापार ठप होने की आशंका: CTI ने 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली टालने की अपील

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP