गुरू, 29 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा: 14 किलो पैंगोलिन खाल के साथ 6 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

C

CG Khabar

29 अक्टू. 2026, 07:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 32

वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार- दंतेवाड़ा
वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार- दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव तस्करों के एक बड़े गिरोह को बेनकाब किया है. गुप्त सूचना के आधार पर गीदम पुलिस थाना क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत टीम ने वाहनों की घेराबंदी कर 6 आरोपियों को धर दबोचा. 

जांच के दौरान एक वाहन के स्टेपनी के पास छिपाई गई बोरी से लगभग 14 किलोग्राम पैंगोलिन की खाल और उसके शल्क बरामद किए गए.

प्रारंभिक जांच और वन्यजीव विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार, इस मात्रा में शल्क एकत्रित करने के लिए कम से कम 6 से 7 वयस्क पैंगोलिनों का शिकार किया गया होगा, क्योंकि एक व्यस्क पैंगोलिन से औसतन दो से ढाई किलो खाल ही प्राप्त होती है. 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मण तेलाम, दीपक, मासा मूर्ति, हेमंत वासम, कुहरम भीमा और मासाराम मंडावी के रूप में हुई है. इनमें से लक्ष्मण तेलाम दंतेवाड़ा का निवासी है, जो पूर्व में बाघ की खाल की तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है, जबकि शेष 5 आरोपी पड़ोसी जिले बीजापुर के रहने वाले हैं.

वन विभाग को इन तस्करों द्वारा गीदम क्षेत्र में ग्राहक की तलाश में घूमने की जानकारी मिली थी. पहली कार्रवाई गीदम थाने के पास हुई जहां से 3 संदिग्धों को दबोचा गया, वहीं उनसे मिली सुरागदेही के आधार पर जावंगा के समीप दबिश देकर बाकी 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया. 

गौरतलब है कि पैंगोलिन की खाल से शक्तिवर्धक दवाएं बनने की भ्रामक अफवाहों के कारण अंतर्राष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी भारी मांग और ऊंची कीमत बताई जाती है, जिसके कारण इस दुर्लभ जीव का शिकार किया जाता है. फिलहाल वन विभाग आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटा है कि शिकार किस वन क्षेत्र में हुआ था और इसके खरीदार कौन थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बुलंद की आवाज, मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग

48 मिनट पहले

छात्रावास अधीक्षकों का प्रदर्शन-जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: 1500 रुपये में कैसे खिलाएं खाना? छात्रावास अधीक्षकों का 12 नवंबर को सांकेतिक हड़ताल

एक घंटा पहले

नाबालिक से रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़: नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

एक घंटा पहले

B. Ed
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: B.Ed और D.El.Ed में प्रवेश का आखिरी मौका, 5 नवंबर से शुरू होगी काउंसलिंग

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: बैलडिला बुल्स ने राजधानी रॉयल्स को हराकर दर्ज की पहली जीत

2 घंटे पहले

आसाराम बापू की विवादित पुस्तक
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आसाराम बापू की ‘संस्कार सरिता’ बांटने पर बलरामपुर के आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पद से हटाए गए

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP