गुरू, 29 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़: नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रायगढ़ की 13 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर डोंगरगढ़ ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी उत्तम रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पीड़िता से पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी.

C

CG Khabar

29 अक्टू. 2026, 07:48 AM 2 मिनट में पढ़ें 36

नाबालिक से रेप
नाबालिक से रेप

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की गंभीर घटना सामने आई है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निपनिया, भांठापारा निवासी 18 वर्षीय आरोपी उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत को गिरफ्तार कर लिया है. 

अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

घटना का खुलासा तब हुआ जब रायगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही बालिका 20 अक्टूबर की सुबह अचानक अपने निवास से गायब हो गई. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो 21 अक्टूबर को पुसौर थाना क्षेत्र निवासी उसकी मां ने सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. 

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की और परिजनों व सहेलियों से पूछताछ के साथ-साथ बालिका के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला. जांच में सामने आया कि करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी उत्तम रावत की पहचान पीड़िता से हुई थी.

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी 19 अक्टूबर की रात रायगढ़ पहुंचा था और अगली सुबह उसने नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास बुलाया. वहां से वह उसे ट्रेन के जरिए डोंगरगढ़ ले गया, जहां उसने पीड़िता को अपने एक परिचित के घर चार दिनों तक रखा. 

इस दौरान आरोपी ने विवाह का झांसा देकर बालिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रायगढ़ से धर दबोचा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बुलंद की आवाज, मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग

47 मिनट पहले

छात्रावास अधीक्षकों का प्रदर्शन-जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: 1500 रुपये में कैसे खिलाएं खाना? छात्रावास अधीक्षकों का 12 नवंबर को सांकेतिक हड़ताल

एक घंटा पहले

वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: 14 किलो पैंगोलिन खाल के साथ 6 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

एक घंटा पहले

B. Ed
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: B.Ed और D.El.Ed में प्रवेश का आखिरी मौका, 5 नवंबर से शुरू होगी काउंसलिंग

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: बैलडिला बुल्स ने राजधानी रॉयल्स को हराकर दर्ज की पहली जीत

2 घंटे पहले

आसाराम बापू की विवादित पुस्तक
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आसाराम बापू की ‘संस्कार सरिता’ बांटने पर बलरामपुर के आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पद से हटाए गए

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP