रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

महासमुंद में गर्भवती मूकबधिर युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या

C

CG Khabar

26 मार्च 2026, 01:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

हत्या
हत्या

महासमुंद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मूकबधिर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. ग्राम इंद्रपुर में घटित इस घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 6 घंटों के भीतर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका पुष्पा अजगल्ले (21 वर्ष) का शव बुधवार सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक खेत में लहूलुहान हालत में पाया गया. युवती के सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से प्रहार किया गया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन


पुलिस जांच में यह बात निकलकर आई कि आरोपी लोकनाथ पटेल का युवती के साथ प्रेम प्रसंग था और उसने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. मृतिका गर्भवती थी और लगातार आरोपी पर विवाह करने का दबाव बना रही थी. 


सामाजिक लोक-लाज और बदनामी के डर से आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई. आधी रात को युवती को बहाने से खेत में बुलाकर उसने पत्थर से वार कर उसकी जान ले ली. 


महासमुंद एसपी के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने संदेह के आधार पर जब लोकनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सने वस्त्र और वारदात में प्रयुक्त पत्थर जब्त कर लिया है. आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया हैा

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP