रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर: कुएं में गिरा भालू का शावक, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

C

CG Khabar

10 अग. 2026, 07:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

 भालू का शावक
भालू का शावक

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच नरहरपुर वन परिक्षेत्र के कुसुमपानी गांव से राहत भरी खबर सामने आई, जहां रविवार दोपहर भोजन और पानी की तलाश में भटककर कुएं में गिरे एक भालू के शावक को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.


घटना की जानकारी मिलते ही वनकर्मियों का दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बेहद सावधानी से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. आशंका जताई जा रही है कि भालुओं का एक कुनबा जंगल से खेतों की ओर आया था, तभी यह शावक पानी देखकर कुएं के नजदीक चला गया और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर पड़ा. 

विज्ञापन


रेस्क्यू के दौरान आसपास अन्य भालुओं की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए टीम ने विशेष सावधानी बरती और सफलता पूर्वक शावक को निकालकर वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.


क्षेत्र में लगातार भालुओं की चहल-कदमी बढ़ने से कुसुमपानी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते लोग जंगल की तरफ जाने से डर रहे हैं. स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, जंगल की ओर अकेले न जाने और किसी भी वन्यजीव को देखने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP